Latestमध्यप्रदेश

गणतंत्र दिवस 26 जनवरी पर शुष्क दिवस घोषित

कटनी –  कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी अवि प्रसाद द्वारा गणतंत्र दिवस 26 जनवरी  को सम्पूर्ण जिले में शुष्क दिवस घोषित किया है।

            कलेक्टर श्री प्रसाद द्वारा आज बुधवार को इस संबंध में जारी आदेश के अनुसार जिले के समस्त कंपोजिट मदिरा दुकानों,  एफएल-2, एफएल-3 एफएल-4 एवं वाईन शॉप अम्वी वाईन आउटलेट लाईसेंस के अंतर्गत मदिरा का क्रय, विक्रय परिवहन पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा।

            कलेक्टर श्री प्रसाद ने जिले की समस्त कंपोजिट मदिरा दुकानों एफएल – 2, एफएल – 3 एफएल – 4 एवं वाईन शॉप अम्वी वाईन आउटलेट लाईसेंस परिसों को 25 जनवरी की रात्रि 11.30 बजे से 27 जनवरी की सुबह 8.30 बजे तक बंद रखे जाने का आदेश जारी किया है।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम

Comments are closed.