FEATURED

Renault Cars Big Announcement: अगले 3 साल में 5 नई कारें लॉन्च करेगी Renault, SUV सहित एक EV भी शामिल

Renault Cars Big Announcement: अगले 3 साल में 5 नई कारें लॉन्च करेगी Renault, SUV सहित एक EV भी शामिल है। भारत में रेनो अगले तीन सालों के दौरान पांच नए मॉडल लॉन्च करेगी. इनमें अगली पीढ़ी के काइगर और ट्राइबर, एक बी+ एसयूवी, एक सी सेगमेंट एसयूवी और एक इलेक्ट्रिक कार शामिल है. फिलहाल, कंपनी ने इनकी स्पेसिफिक जानकारी साझा नहीं की है. रेनो काइगर और ट्राइबर को लेकर उम्मीद है कि इनमें बड़े डिजाइन बदलाव और फीचर अपग्रेड मिलेंगे.

रेनो की ओर से आने वाला ऑल न्यू दो एसयूवी नई पीढ़ी की 5-सीटर रेनो डस्टर और 7-सीटर रेनो डस्टर हो सकती है. इसके 5-सीटर वेरिएंट का मुकाबला हुंडई क्रेटा, मारुति सुजुकी ग्रैंड विटारा, किआ सेल्टोस, टोयोटा हाइराइडर और होंडा एलिवेट जैसे मॉडलों से होगा. वहीं, 7-सीटर मॉडल का मुकाबला Hyundai Alcazar, Tata Safari और Mahindra XUV700 जैसे मॉडल से होगा.

नई डस्टर, रेनो-निसान एलायंस के सीएमएफ-बी मॉड्यूलर प्लेटफॉर्म पर डिजाइन की जा सकती है, जो अलग-अलग बॉडी स्टाइल और इंजनों को सपोर्ट करता है. इसमें हाइब्रिड 140 नाम का स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड पावरट्रेन मिलने की उम्मीद है. इस सेटअप में 94bhp, 1.6L पेट्रोल इंजन, 1.2kWh बैटरी पैक, 49bhp इलेक्ट्रिक मोटर और स्टार्टर जनरेटर शामिल हो सकता है.

इसके अलावा, एसयूवी मॉडल लाइनअप में 1.2L टर्बो पेट्रोल इंजन और 48V माइल्ड हाइब्रिड सिस्टम के साथ TCe 130 मोटर पेश किए जाने की उम्मीद है. इसमें वैकल्पिक तौर पर AWD (ऑल-व्हील ड्राइव) मिल सकता है. इसके साथ ही, चार ड्राइविंग मोड – स्नो, मड/रेत, ऑफ-रोड और इको मिलने की उम्मीद है. एसयूवी में 217 मिमी का ग्राउंड क्लीयरेंस हो सकता है.

 

नई रेनो इलेक्ट्रिक कार को भारत में ही बनाया जाएगा. यह क्विड का ईवी वर्जन हो सकती है. यह हैचबैक ग्लोबल लेवल पर डेसिया स्प्रिंग ईवी के नाम से उपलब्ध है, जो सीएमएफ-ए प्लेटफॉर्म पर बेस्ड है. भारतीय बाजार में इसका मुकाबला Tata Tiago EV, Citroen eC3 और MG Comet जैसे मॉडलों से होगा.

Back to top button