Sunday, April 26, 2026
Latest:
मध्यप्रदेश

Removal Of Cloth In Online Class : ऑनलाइन क्लास में कपड़े उतारने वाला शिवपुरी का छात्र गिरफ्तार

ग्वालियर। प्रतिष्ठित मैनेजमेंट इंस्टिट्यूट की ऑनलाइन क्लास में कपड़े उतारकर आपत्तिजनक प्रदर्शन करने वाला शिवपुरी का छात्र गिरफ्तार कर लिया गया है। कक्षा 12 के छात्रों ने कॉलेज के स्टूडेंट के नाम से फर्जी आईडी बनाकर ऑनलाइन क्लास ज्वाइन कर ली थी।

PUBG वाले दोस्त ने जेल पहुंचा दिया

एसपी साइबर सुधीर अग्रवाल ने बताया कि इंस्टीट्यूट की ओर से शिकायत मिली थी कि कोई बाहरी बदमाश फर्जी आईडी बनाकर उनकी ऑनलाइन क्लास घुस आया और कपड़े उतार कर आपत्तिजनक हरकतें करने लगा। मामले की इन्वेस्टिगेशन के बाद पुलिस ने कॉलेज के स्टूडेंट और शिवपुरी में रहने वाले कक्षा 12 के एक छात्र को गिरफ्तार कर लिया। दोनों मोबाइल गेम PUBG पर मिले थे, कॉलेज वाले छात्र ने शिवपुरी निवासी 12वीं के छात्र को वह ऑफिशियल लिंक उपलब्ध कराई थी जिसके माध्यम से उसने इंस्टिट्यूट की ऑनलाइन क्लास ज्वाइन की।

साथी छात्र को दंडित करवाने के लिए साजिश रची थी

दरअसल सारी साजिश इसी इंस्टिट्यूट के एक छात्र ने अपने साथी छात्र को दंडित करवाने के लिए रची थी। उसने शिवपुरी में रहने वाले 12वीं के छात्र को इसके लिए तैयार किया। साथी छात्र के नाम से जूम एप पर आईडी बनाकर 12वीं का छात्र सफलतापूर्वक कॉलेज की ऑनलाइन क्लास में शामिल हो गया था। उसे पूरा विश्वास था कि कैमरे में उसका चेहरा नहीं आने के कारण, उसे कभी भी पकड़ा नहीं जा सकेगा।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम