Latest

ReFit Phone Business: फेंकने वाला यूजलैस फोन को कि‍या ReFit, 2 युवाओं ने बनाई 200 करोड़ की कंपनी, Success Story

ReFit Phone Business: फेंकने वाला यूजलैस फोन को कि‍या ReFit, 2 युवाओं ने बनाई 200 करोड़ की कंपनी, Success Story, शार्क टैंक इंडिया के तीसरे सीजन (Shark Tank India-3) में एक से बढ़कर एक ब‍िजनेस आइड‍िया आ रहे हैं. प‍िछले द‍िनों पुराने फोन के दम पर 200 करोड़ का कारोबार खड़ी करने वाली कंपनी आई. जब इस स्टार्टअप के फाउंडर्स स्‍टेज पर पहुंचे तो उनका आइड‍िया शार्क को ज्‍यादा इम्‍प्रेस नहीं कर सका

 

लेक‍िन जब उन्‍होंने कहा क‍ि इस साल 240 करोड़ रुपये की सेल करेंगे तो सुनकर सबके होश उड़ गए. आपको बता दें कैशिफाई के बाद ‘रीफिट स्टार्टअप’ (ReFit Startup) रीफर्बिश फोन की ब‍िक्री करने वाली देश की दूसरी सबसे बड़ी कंपनी बन गई है.

ReFit इस्‍तेमाल क‍िये गए मोबाइल को रीफर्बिश करता है. इस स्‍टार्टअप को 2017 में अवनीत शेट्टी और साकेत सौरव ने की थी. उनका यह कारोबार देशभर के 80 शहरों में फैला है.

 

साल 2022-23 में उनकी कंपनी का टर्नओवर 187 करोड़ रुपये का रहा. उनका दावा है क‍ि इस साल इसके बढ़कर 240-250 करोड़ रुपये पर पहुंचने का अनुमान है. अपना स्‍टार्टअप शुरू करने से पहले अवनीत और साकेत शॉपक्लूज में नौकरी करते थे. उनका सालाना पैकेज भी 40 से 45 लाख रुपये के करीब था.

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम