katniमध्यप्रदेश

कटनी के विकास के लिए समग्र योजना की जरूरत- रीना बोरासी

कटनी के विकास के लिए समग्र योजना की जरूरत- रीना बोरास

कटनी – मध्य प्रदेश महिला कांग्रेस का आज कटनी प्रथम आगमन पर जगह जगह स्वागत किया गया बरगवा स्थित कांगेस कार्यलय में प्रदेश अध्यक्ष रीना बोरासी सेतिया ने पत्रकार वार्ता में पत्रकारों से चर्चा करते हुए बताया की कटनी में भाजपा की सरकार के कार्यकाल में कितना और कैसा विकास हुआ है यह विकास देखकर प्रतीत होता है। जहां मूलभूत सुविधाओं का अभाव है। नागरिक बिजली सड़क और पानी के लिए परेशान है। जरूर इस बात की है कि कटनी के विकास के लिए सरकार के द्वारा एक समग्र योजना बनाई जाएं। वर्ष 2003 में जब प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनी थी तो उस समय पर सरकार के द्वारा तमाम वादा किया गया था आज इन वादों को 23 साल बीत चुके हैं लेकिन इस अवधि में भी यह वादे पूरे नहीं हो सके हैं। पूरे क्षेत्र की हालत खराब है। जनता हर दिन समस्याओं से दो-दो हाथ करने के लिए मजबूर है। यहां पर स्वास्थ्य, शिक्षा और रोजगार की स्थिति भी बहुत ज्यादा खराब है।

कटनी की पहचान यहां के चुना उद्योग के कारण होती थी। मध्य प्रदेश सरकार की लापरवाही के कारण यह उद्योग भी संकट में पड़ गया है। उन्होंने मांग की है कि कटनी को समस्या से मुक्त करने के लिए राज्य सरकार के द्वारा 2000 करोड रुपए का अनुदान दिया जाए। इस अनुदान की राशि से कटनी नगर निगम तथा जिला पंचायत के द्वारा सभी सड़कों का नए सिरे से निर्माण किया जाए। इसके साथ ही पानी और सीवरेज की नई लाइन डालने का काम भी किया जाएं।

मनरेगा योजना कटनी जैसे छोटे और समस्याओं से घिरे शहरों में रोजगार के अवसर पैदा करने का एक जरिया थी। केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार के द्वारा इस योजना को बंद करते हुए इसके स्थान पर एक नई योजना घोषित कर दी गई है। इस नई योजना से ना तो गरीब नागरिकों को रोजगार मिलेगा और ना ही उन लोगों का जीवन यापन अच्छा हो सकेगा पत्रकार वार्ता के पहले शहर महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष व प्रदेश महासचिव रजनी वर्मा शहर कांग्रेस अध्यक्ष अमित शुक्ला सौम्या राँधेलिया ने प्रदेश अध्यक्ष रीना बोरासी सेतिया का जोरदार स्वागत किया गया

Back to top button