RBI Governor Shaktikanta Das Press Conference Live: Revers Repo Rate घटकर 3.35 हुई, लोन की ईएमआई का बोझ होगा कम, पढ़िए पूरी अपडेट

नई दिल्ली। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के गवर्नर शक्तिकांत दास प्रेस कांफ्रेंस कर रहे हैं। आज सुबह भारतीय रिजर्व बैंक ने एक ट्वीट के जरिये इसकी जानकारी दी थी। जानिए उनके प्रेस कांफ्रेंस की बड़ी बातें…
RBI Governor Shaktikanta Das Press Conference Live Updates: आरबीआई गवर्नर ने बताया कि कोविड-19 से निजी खपत को काफी बड़ा नुकसान हुआ है। उन्होंने कहा कि मौजूदा हालातों में एग्रीकल्चर से उम्मीदें हैं। फॉरेन रिजर्व 487 बिलियन डॉलर है। शक्तिकांत दास ने कहा कि निवेश की मांग लगभग थम गई है। उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस का सबसे बड़ा असर निजी खपत पर पड़ेगा। दास ने कहा, ग्लोबल सर्विसेज पीएमआई में ऐतिहासिक गिरावट देखी गई है। वैश्विक कारोबार के मूल्य में इस वर्ष 13-32 फीसद की कमी आ सकती है। आरबीआई गवर्नर ने बताया उपभोक्ता उत्पादों की मांग में मार्च महीने 33 फीसद की गिरावट आई है। उन्होंने बताया कि मैन्युफक्चरिंग पीएमआई अप्रैल महीने में 27.4 फीसद रही है। आरबीआई गवर्नर ने बताया कि सर्विसेज पीएमआई अप्रैल महीने में 5.4 फीसद रही है। आरबीआई गवर्नर ने बताया कि एमसीपी के 6 में से 5 सदस्य रेपो रेट घटाने के लिए सहमत हुए हैं। रिवर्स रेपो रेट को भारतीय रिजर्व बैंक ने 3.75 फीसद से घटा कर 3.35 फीसद किया। आरबीआई गवर्नर ने कहा कि ग्लोबल सर्विसेज पीएमआई में इतिहास की सबसे बड़ी गिरावट आई है। भारतीय रिजर्व बैंक ने रेपो रेट में की 0.40 फीसद की कटौती। लोन की ईएमआई का बोझ होगा कम। आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास ने कहा कि कोरोनो वायरस के कारण ग्लोबल इकोनॉमी पर बड़ा असर पड़ा है। उन्होंने बताया कि एमपीसी पॉलिसी रेपो रेट में 0.40 फीसद की कटौती पर सहमत हुई है। मार्च में आरबीआई ने कर्ज लेने वाले लोगों, कर्जदाताओं और अन्य इकाइयों जैसे म्युचुअल फंडों के लिए कई सकारात्मक कदमों की घोषणाएं की थीं। इसके साथ ही वादा भी किया था कि आने वाली परिस्थितियों के लिए केंद्रीय बैंक और जरूरी कदम उठाएगा। इस साल फरवरी की मौद्रिक नीति की बैठक के बाद से आरबीआई ने जीडीपी के 3.2 फीसद के बराबर फंड अर्थव्यवस्था में डाला है ताकि लिक्विडिटी से जुड़ी परिस्थितियों को आसान बनाया जा सके।








