RBI की हूबहू फर्जी वेबसाइट, ना दें कोई भी जानकारी

2018 2image 16 27 177087643rbi ll

नई दिल्ली। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने एक चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि कुछ लोगों ने हूबहू आरबीई की वेबसाइट की तरह ही एक वेबसाइट बना ली है। आरबीआई ने इसे लेकर एक बयान जारी किया है जिसमें कहा गया है कि फर्जी वेबसाइट www.indiareserveban.org के नाम से बनाई गई है। अगर कोई ग्राहक गलती से इसे खोल लेता है या उसे अपना अकाउंट अपडेट करने का संदेश आता है तो उस पर क्लिक ना करें।

इसमें यह भी कहा गया है कि इस फर्जी वेबसाइट का निर्माण ग्राहकों की पर्सनल और बैंक से जुड़ी गुप्त जानकारियां प्राप्त करने के लिए किया गया है। वेबसाइट खोलने पर उसमें ऑनलाइन अकाउंट धारकों के लिए बैंक वेरिफिकेशन लिखा आता है। इसके अलावा फर्जी वेबसाइट पर बाएं हाथ पर लॉगीन डिटेल्स पूछी जा रही हैं जबकि रिजर्व बैंक की आधिकारिक साइट पर ऐसी कोई जानकारी नहीं मागी जाती।

रिजर्व बैंक ने यह भी साफ किया है कि वो देंश का केंद्रीय बैंक है और उसके पास किसी भी ग्राहक का खाता नहीं है। साथ ही यह किसी की भी पर्सनल जानकारी नहीं मांगता। रिजर्व बैंक ने इस फर्जी वेबसाइट के अलावा www.rbi.org, www.rbi.in जैसी वेबसाइट्स से भी बचने की चेतावनी दी है।

यह है असली वेबसाइट

yashbharat

यह है फर्जी वेबसाइट

yashbharat

Leave a Reply