जबलपुर में रज्जाक गैंग का खुलासा, दुबई तक फैला नेटवर्क- रिसॉर्ट से पकड़े गए गुर्गे

जबलपुर में रज्जाक गैंग का खुलासा, दुबई तक फैला नेटवर्क- रिसॉर्ट से पकड़े गए गुर्गे

जबलपुर में रज्जाक गैंग का खुलासा, दुबई तक फैला नेटवर्क- रिसॉर्ट से पकड़े गए गुर्गे। जबलपुर के कुख्यात अब्दुल रज्जाक पहलवान गैंग पर पुलिस का शिकंजा कसता जा रहा है। ओमती थाना पुलिस ने पेंच टाइगर रिजर्व के पास ओलिव रिसॉर्ट में दबिश देकर गैंग के चार फरार सदस्यों को गिरफ्तार किया है।

जबलपुर में रज्जाक गैंग का खुलासा, दुबई तक फैला नेटवर्क- रिसॉर्ट से पकड़े गए गुर्गे

ये सभी एक विवाह समारोह में शामिल होने पहुंचे थे। गिरफ्तार आरोपितों में रज्जाक का पुत्र सरफराज, भाई महमूद, भतीजा अजहर, और गुर्गा मोहम्मद सज्जाद शामिल हैं।

पुलिस ने जब इनसे पूछताछ की, तो एक बड़ा खुलासा हुआ – सरफराज अपने फरार भाई सरताज से मिलने दुबई गया था, जहां दोनों ने कुछ दिन साथ बिताए। सरताज के विदेशी ठिकानों को लेकर भी जानकारी सामने आई है।

Exit mobile version