Raymond Share: रेमंड के शेयरों का टूटना जारी, 11 हजार करोड़ से फिसला

Raymond Share: रेमंड के शेयरों का टूटना जारी, 11 हजार करोड़ से फिसला, रेमंड समूह के एमडी गौतम सिंघानिया और उनकी पत्नी नवाज मोदी के बीच का तलाक प्रकरण कंपनी के शेयरों पर भारी पड़ा रहा है। सूट गारमेंट बनाने वाली दुनिया की सबसे बड़ी कंपनी के शेयर अपने सीएमडी के तलाक की खबरों के बाद लगातार लुढ़के हैं। इस दौरान कंपनी का मार्केट कैप लंबे समय के बाद 11000 करोड़ रुपये से लुढ़ककर 10,985.33 करोड़ रुपये रह गया।

13 नवंबर को गौतम सिंघानिया और नवाज मोदी के तलाक की खबर सार्वजनिक होने के बाद 10 दिनों में कंपनी के शेयर 12 प्रतिशत से ज्यादा टूटे हैं, जबकि इस दौरान बेंचमार्क इंडेक्स बीएसई सेंसेक्स में लगभग एक प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई है। नवंबर महीने (23 नवंबर तक) में रेमंड के शेयरों में अब तक 5.15 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई है, जबकि इस दौरान 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 3.25 प्रतिशत मजबूत हुआ है। कंपनी के शेयरों में गिरावट से पिछले सात कारोबारी सेशन में इसका मार्केट कैप लगभग 1600 करोड़ रुपये कम हो गया।

Exit mobile version