ऑनलाइन फूड डिलीवरी में महासंग्राम: रैपिडो के बाद अब Flipkart देगा जोमैटो-स्विगी को सीधी टक्कर

फूड डिलीवरी बिजनेस में कूदेगा Flipkart- Zomato और Swiggy को मिलेगी कड़ी टक्कर, ONDC के साथ शुरुआत की तैयारी

ऑनलाइन फूड डिलीवरी में महासंग्राम: रैपिडो के बाद अब Flipkart देगा जोमैटो-स्विगी को सीधी टक्कर

नई दिल्ली: ई-कॉमर्स दिग्गज कंपनी फ्लिपकार्ट (Flipkart) अब भारत के तेजी से बढ़ते ऑनलाइन फूड डिलीवरी मार्केट में एंट्री करने की पूरी तैयारी कर चुकी है। इससे इस समय मार्केट पर दबदबा बनाए बैठी कंपनियां Zomato और Swiggy की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। फ्लिपकार्ट शुरुआत में इसे सीमित स्तर (Limited Testing) पर लॉन्च करेगी और ग्राहकों के फीडबैक के आधार पर इसका विस्तार करेगी।

अगले कुछ हफ्तों में होगी शुरुआत: CEO कल्याण कृष्णमूर्ति

फ्लिपकार्ट ग्रुप के चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर (CEO) कल्याण कृष्णमूर्ति ने एक इंटरव्यू में इस बात की पुष्टि करते हुए कहा:

“हम अगले कुछ हफ्तों में फूड डिलीवरी की शुरुआत करेंगे। हम ग्राहकों के साथ वैल्यू प्रपोजिशन टेस्ट करेंगे, फीडबैक लेंगे और प्रोडक्ट को बेहतर बनाते रहेंगे। जब ग्राहकों को यह पसंद आने लगेगा, तब इसे बड़े पैमाने पर रोलआउट किया जाएगा।”

उन्होंने यह भी बताया कि यह सर्विस फ्लिपकार्ट ऐप के अंदर उपलब्ध होने के साथ-साथ एक अलग ऐप के कॉम्बिनेशन के रूप में भी देखने को मिल सकती है। ऑनलाइन फूड डिलीवरी में महासंग्राम: रैपिडो के बाद अब Flipkart देगा जोमैटो-स्विगी को सीधी टक्कर

ONDC इंटीग्रेशन से मिलेगी ताकत

सूत्रों के मुताबिक, फ्लिपकार्ट सरकार समर्थित Open Network for Digital Commerce (ONDC) के साथ इंटीग्रेशन करके अपनी फूड डिलीवरी सेवा शुरू करने वाली है। यह रणनीति फ्लिपकार्ट के क्विक-कॉमर्स बिजनेस ‘फ्लिपकार्ट मिनट्स’ जैसी ही होगी।

इंसानों संग 130 साल रहा मगरमच्छ: बेमेतरा के ‘गंगाराम’ की अनोखी कहानी अब NCERT में, देश भर के बच्चे पढ़ेंगे मिसाल

मार्केट में छिड़ा ‘प्राइस वॉर’: Rapido और Swiggy भी रेस में

फूड डिलीवरी सेक्टर में कंपनियों के बीच मुकाबला अब सिर्फ डिलीवरी स्पीड का नहीं, बल्कि किफायती दरों का भी हो गया है:

Exit mobile version