MP Railway Police: भगवान भरोसे रेल यात्रियों की सुरक्षा! एमपी जीआरपी में एसपी-डीएसपी के 12 में से 5 पद खाली, स्पेशल डीजी ने लिखा पत्र

रतलाम मंडल की नई पहल: स्टेशनों पर लंबी लाइनों से मुक्ति, एटीवीएम से QR कोड स्कैन कर तुरंत मिलेगा अनारक्षित रेल टिकट

MP Railway Police: भगवान भरोसे रेल यात्रियों की सुरक्षा! एमपी जीआरपी में एसपी-डीएसपी के 12 में से 5 पद खाली, स्पेशल डीजी ने लिखा पत्र

भोपाल: मध्य प्रदेश में रेलवे यात्रियों की सुरक्षा और ट्रेनों में होने वाले अपराधों की रोकथाम व जांच करने वाली शासकीय रेल पुलिस (GRP) इन दिनों वरिष्ठ अधिकारियों की भारी कमी से जूझ रही है। जीआरपी मुख्यालय भोपाल सहित प्रदेश की तीन सबसे बड़ी इकाइयों—भोपाल, इंदौर और जबलपुर में एसपी और डीएसपी स्तर के स्वीकृत 12 पदों में से 5 पद खाली पड़े हैं। अधिकारियों की इस कमी का सीधा असर अपराधों की निगरानी, लंबित मामलों की जांच और पुलिस कार्रवाई पर पड़ रहा है।

कहां कितने पद हैं खाली?

उपलब्ध आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, जीआरपी में वरिष्ठ अधिकारियों के स्वीकृत 12 पदों के मुकाबले वर्तमान में केवल 7 अधिकारी ही कार्यरत हैं। मुख्यालय से लेकर मैदानी इकाइयों तक रिक्तियों की स्थिति इस प्रकार है: MP Railway Police: भगवान भरोसे रेल यात्रियों की सुरक्षा! एमपी जीआरपी में एसपी-डीएसपी के 12 में से 5 पद खाली, स्पेशल डीजी ने लिखा पत्र

  • जीआरपी मुख्यालय (भोपाल): यहां डीएसपी का 1 पद स्वीकृत है, लेकिन वह खाली पड़ा है।

  • भोपाल इकाई: यहां स्वीकृत 4 पदों में से 2 पद रिक्त हैं।

  • इंदौर इकाई: यहां स्वीकृत 3 पदों में से 2 पद खाली हैं।

  • जबलपुर इकाई: यहां स्वीकृत 4 पदों में से 2 पद खाली पड़े हैं।

जांच और निगरानी का काम हो रहा प्रभावित

ट्रेनों में चोरी, लूट और मारपीट जैसी घटनाओं पर एफआईआर दर्ज करने, आरोपियों की धरपकड़ करने और रेलवे स्टेशनों पर कानून-व्यवस्था बनाए रखने की जिम्मेदारी जीआरपी की होती है। इन सभी कार्यों को व्यवस्थित रूप से संचालित करने और पुलिसकर्मियों की कार्रवाई की निगरानी करने का जिम्मा एसपी और डीएसपी स्तर के अधिकारियों के पास होता है।

इसे भी पढ़ें-  कटनी में स्वच्छता नियम तोड़ने वालों पर निगम की सख्ती, अभियान में वसूला 5,200 रुपये जुर्माना

आधे से लगभग करीब पद खाली होने के कारण वर्तमान में पदस्थ अधिकारियों को अपने नियमित दायित्वों के साथ-साथ अतिरिक्त प्रभार भी संभालना पड़ रहा है। इससे गंभीर मामलों की जांच की समीक्षा, आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियानों, लंबित प्रकरणों के निराकरण और अधीनस्थ स्टाफ को आवश्यक दिशा-निर्देश देने जैसे महत्वपूर्ण कार्य प्रभावित हो रहे हैं।

स्पेशल डीजी (रेल) ने की जल्द नियुक्ति की मांग

अधिकारियों की कमी से उत्पन्न हो रही प्रशासनिक और परिचालन संबंधी दिक्कतों को देखते हुए स्पेशल डीजी (रेल) राजा बाबू सिंह ने पुलिस मुख्यालय (PHQ) के विशेष पुलिस महानिदेशक (प्रशासन) को पत्र लिखा है। उन्होंने पत्र के माध्यम से आग्रह किया है कि रेल यात्रियों की सुरक्षा, अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण और प्रशासनिक कामकाज को सुचारू रूप से चलाने के लिए इन रिक्त पदों पर जल्द से जल्द अधिकारियों की पदस्थापना की जाए।