Latestमध्यप्रदेश

रतलाम मंडल की नई पहल: स्टेशनों पर लंबी लाइनों से मुक्ति, एटीवीएम से QR कोड स्कैन कर तुरंत मिलेगा अनारक्षित रेल टिकट

रतलाम मंडल की नई पहल: स्टेशनों पर लंबी लाइनों से मुक्ति, एटीवीएम से QR कोड स्कैन कर तुरंत मिलेगा अनारक्षित रेल टिकट

रतलाम/कटनी, yashbharat.com। पश्चिम रेलवे के रतलाम मंडल ने रेल यात्रियों की सुविधा और अनारक्षित (General) टिकट प्राप्त करने की प्रक्रिया को अधिक सरल, सुगम और कैशलेस बनाने के लिए एक बड़ा कदम उठाया है। यात्रियों को अब सामान्य टिकट काउंटर पर लंबी कतारों में घंटों इंतजार नहीं करना पड़ेगा। रेलवे ने इसके लिए ‘रेल वन’ (Rail One App) और ‘यूटीएस’ (UTS App) के साथ-साथ स्टेशनों पर एटीवीएम (Automatic Ticket Vending Machine) की आधुनिक सुविधा उपलब्ध कराई है।

कैशलेस और डिजिटल भुगतान की सुविधा

एटीवीएम मशीनों के जरिए यात्री स्वयं ही कुछ ही सेकंड में अपना जनरल टिकट, प्लेटफॉर्म टिकट या सीजन टिकट (MST) प्राप्त कर सकते हैं।

  • QR कोड से सीधा पेमेंट: इस व्यवस्था में क्यूआर कोड आधारित डिजिटल पेमेंट का विकल्प दिया गया है।

  • किसी भी UPI ऐप से भुगतान: यात्री स्क्रीन पर प्रदर्शित क्यूआर कोड को Google Pay, PhonePe, Paytm या किसी भी अन्य यूूपीआई (UPI) सक्षम ऐप से स्कैन कर तुरंत टिकट राशि का भुगतान कर सकते हैं।

Back to top button