राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का विजयादशमी उत्सव एवं पथ संचलन रविवार 1 नवंबर को

file 00000000f5c481f5ad7ba91ef6d9432b

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का विजयादशमी उत्सव एवं पथ संचलन रविवार 1 नवंबर को

कटनी। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के 101 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर कटनी नगर में विजयादशमी उत्सव एवं भव्य पथ संचलन का आयोजन 1 नवंबर, रविवार को किया जाएगा। इस आयोजन में कटनी नगर के सभी स्वयंसेवक शामिल होंगे। नगर के तीनों स्थानों से पथ संचलन निकाला जाएगा, जिसका समापन फॉरेस्टर प्ले ग्राउंड में होगा।

संघ की ओर से जारी जानकारी के अनुसार, पथ संचलन दोपहर 3 बजे प्रारंभ होगा। शिव एवं सुभाष उपनगर का पथ संचलन नदीपार स्थित सत्य ज्योति मैरिज गार्डन से, माधव एवं रंगनाथ उपनगर का संचलन कटाए घाट मोड़ स्थित निर्मल सत्य गार्डन से तथा तिलक एवं एनकेजे उपनगर का संचलन प्लेटफार्म नंबर 5 स्थित लाल ग्राउंड से निकलेगा।

तीनों स्थानों से निकलने वाले पथ संचलन का समापन शाम 4:30 बजे फॉरेस्टर प्ले ग्राउंड, कटनी में होगा। संघ की ओर से सभी स्वयंसेवकों से पूर्ण गणवेश में उपस्थित रहने की अपील की गई है। गणवेश संबंधी जानकारी एवं व्यवस्था के लिए 8770255288, 9425999557, 9425156922 और 9893142109 नंबरों पर संपर्क किया जा सकता है।

नगर कार्यवाह की ओर से स्वयंसेवकों से आयोजन में सहभागिता करने का आग्रह किया गया है।

इसे भी पढ़ें-  बेलवेदर इंटरनेशनल स्कूल को मिली कटनी में नंबर-1 रैंकिंग,दिल्ली में आयोजित अवॉर्ड समारोह में स्कूल को मिला सम्मान, शिक्षा के क्षेत्र में स्थापित किए नए कीर्तिमान