दुष्कर्म आरोपी ने पिता ने गिरफ्तारी के कुछ घंटे बाद थाने में दी जान। Namli थाना क्षेत्र में बुधवार-गुरुवार की दरम्यानी रात एक सनसनीखेज घटना सामने आई। दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार एक व्यक्ति ने थाने की हवालात में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
दुष्कर्म आरोपी ने पिता ने गिरफ्तारी के कुछ घंटे बाद थाने में दी जान
पुलिस के मुताबिक, आरोपी को उसकी 16 वर्षीय बेटी की शिकायत पर बुधवार शाम गिरफ्तार किया गया था। बेटी ने अपने पिता पर दो बार दुष्कर्म करने का आरोप लगाया था। मामला दर्ज होने के बाद पुलिस ने आरोपी को रात करीब 9:40 बजे हिरासत में ले लिया।
सीसीटीवी फुटेज के अनुसार आरोपी रात करीब 3 बजे तक हवालात में सामान्य बैठा दिखाई दे रहा था। लेकिन सुबह लगभग 4 बजे वह फांसी पर लटका मिला। बताया जा रहा है कि उसने पानी के पाइप और अपने लोअर के नाड़े का इस्तेमाल कर आत्महत्या की।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए मजिस्ट्रियल जांच भी कराई जा रही है।
हवालात में ही प्रारंभिक जांच के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए Ratlam Medical College भेज दिया गया है।
पुलिस हिरासत में हुई इस घटना ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। अब जांच रिपोर्ट के बाद ही पूरे मामले की सच्चाई सामने आएगी।

