Monday, May 18, 2026
Latest:
Entertainmentमनोरंजनराष्ट्रीय

Ranbir-Alia Daughter: रणबीर और आलिया ने दिखाई बेटी राहा की पहली झलक

Ranbir-Alia Daughter: रणबीर और आलिया ने दिखाई बेटी राहा की पहली झलक दि‍खाई है। बाॅलीवुड एक्टर रणबीर कपूर और एक्ट्रेस आलिया भट्ट ने आखिरकार अपनी बेटी की झलक फैंस को दिखा ही दी है। लंबे समय के बाद कपल ने अपनी बेटी राहा के साथ पैपराजी के सामने आकर पोज दिए हैं। सोशल मीडिया पर यह वीडियो काफी वायरल हो रहा है।

पिछले काफी समय से कपल अपनी बेबी का चेहरा छिपाने में सफल रहे हैं। अब उन्होंने खुद आकर राहा का फेस रिवील कर दिया है। क्रिसमस के मौके पर रणबीर और आलिया ने फैंस को ये बड़ा तोहफा दिया है। सामने आए वीडियो में राहा बेहद ही क्यूट लग रही हैं। पैपराजी के साथ-साथ फैंस भी राहा को देख काफी खुश हो रहे हैं।

राहा के साथ पैपराजी के सामने दिए पोज

इस वीडियो को पैपराजी ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर शेयर किया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि रणबीर और आलिया क्रिसमस पार्टी में शामिल होने के लिए पहुंचे हैं। कपल जैसे ही अपनी कार से उतरते हैं, राहा को लेकर पैपराजी की ओर आते हैं। राहा की पहली झलक देख पैपराजी भी काफी एक्साइटेड हो जाते हैं। इतना ही नहीं, राहा के फेस रिवील मोमेंट पर रणबीर कपूर और आलिया भी काफी खुश होते हैं। इस दौरान के फोटोज और वीडियोज सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहे हैं। फैंस इन पोस्ट पर तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम