बांग्लादेश में हिंदूओं पर हो रहे अत्याचार के विरोध में रैली कल, सनातन चेतना मंच सौंपेगा प्रशासन को ज्ञापन

IMG 20241203 WA0011

कटनी। पड़ोसी देश बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों हिंदूओं पर हो रहे अत्याचार के विरोध में कल 4 दिसंबर को सनातक चेतना मंच के द्धारा कल 4 दिसंबर को विरोध प्रदर्शन रैली निकाली जाएगी और प्रशासन को ज्ञापन सौंपकर अत्याचार रोकने की मांग की जाएगी। सनातन चेतना मंच के द्धारा जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया कि विरोध प्रदर्शन रैली कल 4 दिसंबर को श्री काली माता मंदिर से प्रात: 11 बजकर 30 मिनट पर प्रारंभ होगी और कलेक्ट्रेट पहुंच कर समाप्त होगी। जहां प्रशासन को ज्ञापन सौंपकर बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों हिंदूओं पर हो रहे अत्याचार रोकने की मांग की जाएगी। सनातन चेतना मंच ने सभी सनातनी बंधुओं से विरोध प्रदर्शन रैली में शामिल होने की अपील की है।

 

इसे भी पढ़ें-  देश में लागू होंगे 'SIM बाइंडिंग' के नए नियम: WhatsApp, Telegram और मैसेजिंग ऐप्स के लिए 31 दिसंबर 2026 की डेडलाइन