Site icon Yashbharat.com

CJI पर जूता फेंकने वाले वकील राकेश किशोर अब भगवान विष्णु की खंडित मूर्ति के पुनर्निर्माण के लिए करेंगे दो दिवसीय अनुष्ठान

Screenshot 20251102 104914 Chrome

CJI पर जूता फेंकने वाले वकील राकेश किशोर अब भगवान विष्णु की खंडित मूर्ति के पुनर्निर्माण के लिए करेंगे दो दिवसीय अनुष्ठान। सीजेआई (Chief Justice of India) भारत के मुख्य न्यायाधीश पर जूता फेंकने की कोशिश करने वाले वकील राकेश किशोर एकबार फिर चर्चा में है। वे मध्यप्रदेश के छतरपुर जिले से विश्व प्रसिद्ध पर्यटन केंद्र खजुराहो में अनशन नहीं करेंगे। वकील राकेश किशोर भगवान विष्णु की खंडित मूर्ति के सामने प्रार्थना और ध्यान (मेडिटेशन) करेंगे।

CJI पर जूता फेंकने वाले वकील राकेश किशोर अब भगवान विष्णु की खंडित मूर्ति के पुनर्निर्माण के लिए करेंगे दो दिवसीय अनुष्ठान

दरअसल वे 5 नवंबर कार्तिक पूर्णिमा को सुबह 10 बजे से जवारी मंदिर के सामने बैठकर प्रार्थना और मेडिटेशन करेंगे। 05 और 06 नवंबर दो दिन के लिए कार्यक्रम करेंगे। जवारी मंदिर की खंडित मूर्ति की पुनः स्थापना के लिए वे प्रार्थना करेंगे। जन समर्थन मिलने पर राकेश किशोर प्रार्थना कार्यक्रम को बढ़ाएंगे, यदि नहीं तो दो दिन तक ही प्रार्थना करेंगे।

प्रार्थना कार्यक्रम का कारण

राकेश किशोर ने यह कदम सुप्रीम कोर्ट की उस टिप्पणी से नाराज होकर उठाया है जिसमें खजुराहो के जवारी मंदिर में भगवान विष्णु की खंडित मूर्ति के पुनर्निर्माण की याचिका को खारिज करते हुए कहा गया था, “भगवान से कहो कि वही कुछ करें”।

Exit mobile version