Latest

Rajdhani News: भोपाल में CBI ने FCI के 2 कर्मचारियों को रिश्वत लेते रंगे हाथों किया गिरफ्तार

Rajdhani News: भोपाल में CBI ने FCI के 2 कर्मचारियों को रिश्वत लेते रंगे हाथों किया गिरफ्तार। राजधानी भोपाल में सेंट्रल ब्यूरो ऑफ इंवेस्टिंगेशन (सीबीआई) ने   फूड कारपोरेशन ऑफ इंडिया (एफसीआई) के दो कर्मचारियों को रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा है। आरोपी शिकायत कर्ता के गोदाम में एफसीआई का अनाज लंबे समय तक रखने के नाम पर रिश्वत की मांग कर रहे थे। आरोपियों की पहचान तकनीकी सहायक ग्रेड-1 अभिषेक पारे और तकनीकी सहायक ग्रेड-3 गौरीशंकर मीणा है।

सीबीआई ने दोनों आरोपी कर्मचारियों को एफसीआई के कार्यालय से गिरफ्तार किया। जानकारी के अनुसार इस मामले में सीबीआई ने 21 अप्रैल को एक मामला दर्ज किया था। शिकायत के अनुसार आरोपी दोनों कर्मचारी शिकायर्ता गोदाम मालिक से एफसीआई का अनाज अधिक समय तक रखने के लिए एक लाख पांच हजार रुपए की मांग कर रहे थे। जिसे घटाकर उन्होंने पचास हजार रुपए कर दिया था। इसमें से 10 हजार रुपए आरोपियों ने 17 अप्रैल को शिकायतकर्ता से लिए और चालीस हजार रुपए देने को कहा था।

सीबीआई ने दोनों आरोपियों को शिकायतकर्ता से 40 हजार रुपए की रिश्वत लेते दोनों को पकड़ लिया।

 

 

Back to top button