katniLatestमध्यप्रदेश

Rain Alert ठंड में बारिश ने दी टेंशन, बादलों में छिपे रहे सूर्य देवता, घरों में लोग

Rain Alert ठंड में बारिश ने आज दिन भर लोगों को टेंशन दी। बादलों में छिपे रहे सूर्य देवता तो घरों में लोग दुबके रहे। बेहद जरूरी काम पर ही लोग घूमते दिखे इधर शहर में दिनभर छिटपुट बूंदाबांदी तक तो ठीक था लेकिन देर शाम कई जगह तेज बारिश से जनजीवन अस्तव्यस्त हो गया।

wp 17044680387845851422073957884659
Rain in katni

सड़कों पर बारिश से वाहन चालकों की फजीहत दिखी तो वहीं गर्म कपड़ों की दुकानों में भीड़ भी देखी गई। सीजन में भरी ठंड बारिश की संभावना मौसम विभाग ने पहले ही जता दी थी और यह सही साबित हुई। आज शुक्रवार के बाद कल शनिवार और रविवार को भी मौसम ऐसा ही रहने की सम्भावना है। कटनी शहर के साथ साथ पूरे जिले में मौसम की यह बेरुखी जारी थी। दिनभर शीत लहर से लोग परेशान नजर आए। आग ही लोगों की सहारा बनी। जगह जगह अलाव जला कर लोग बैठे नजर आए हालांकि शहर में नगर निगम की अलाव की व्यवस्था नहीं दिखी।

इन जिलों में बारिश का अलर्ट

मध्य प्रदेश मौसम विभाग के मुताबिक, आज शुक्रवार को भोपाल, रीवा शहडोल, सागर, संभाग के जिले डिंडोरी, कटनी, जबलपुर, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, सिवनी, नर्मदा पुरम बैतूल, खंडवा और इंदौर, उज्जैन, देवास, शाजापुर, आगरमालवा, गुना, अशोकनगर ,शिवपुरी के जिलों में गरज चमक के साथ बारिश हो सकती है।वही भोपाल, सीहोर, रायसेन, विदिशा, नर्मदापुरम, सागर, बैतूल, जबलपुर, कटनी, मंडला, उमरिया, डिंडौरी, शहडोल, अनूपपुर में बारिश में बारिश की संभावना जताई गई है।

ऐसा था मौसम का हाल

  • पिछले 24 घंटे में इंदौर, नर्मदापुरम, उज्जैन, ग्वालियर, रीवा, जबलपुर, सागर संभाग के साथ भोपाल संभाग के कुछ जगहों पर बारिश दर्ज की गई है वही अन्य सभी संभागों में मौसम शुष्क रहा।
  • भिंड, मुरैना, शिवपुरी, ग्वालियर, दतिया, गुना, अशोकनगर, निवाड़ी, टीकमगढ़, सागर, छतरपुर, नीमच, मंदसौर, रतलाम, दमोह, पन्ना और सतना में मध्यम से घना कोहरा देखने को मिला।
  • उज्जैन, आगर मालवा, राजगढ़, देवास, शाजापुर, झाबुआ, अलीराजपुर, धार, बड़वानी, खरगोन, दमोह, भोपाल, विदिशा, रायसेन, नरसिंहपुर, शहडोल, अनूपपुर, रीवा, सीधी, सिंगरौली जिलों में भी कोहरे छाया रहा।

Back to top button