Latestमध्यप्रदेश

Rain Alert इंदौर, जबलपुर, ग्वालियर, नर्मदापुरम संभाग में गरज-चमक के साथ वर्षा के आसार

Rain Alert बुधवार को इंदौर, जबलपुर, ग्वालियर, नर्मदापुरम संभाग में गरज-चमक के साथ कहीं-कहीं वर्षा हो सकती है। उधर 16 मार्च से एक नया पश्चिमी विक्षोभ भी उत्तर भारत को प्रभावित करने लगेगा। जिसके चलते 18 मार्च तक मध्य प्रदेश में मौसम का मिजाज इसी तरह का ही बना रहने की संभावना है।

राजस्थान पर एक प्रेरित चक्रवात बनने के कारण weather update

वर्तमान में एक पश्चिमी विक्षोभ पाकिस्तान और उससे लगे राजस्थान पर ट्रफ के रूप में बना हुआ है। उसके प्रभाव से दक्षिण-पूर्वी राजस्थान पर एक प्रेरित चक्रवात बना हुआ है। इनके अतिरिक्त झारखंड से छत्तीसगढ़ होते हुए तेलंगाना तक एक ट्रफ लाइन बनी हुई है। हवा का रुख भी अभी दक्षिणी बना हुआ है। हवा के साथ नमी आने के कारण बादल छाने लगे हैं।

तापमान में विशेष गिरावट होने की संभावना नहीं weather update

हवा का रुख भी दक्षिणी बना हुआ है। हवा के साथ आ रही नमी के कारण प्रदेश में अधिकतर शहरों में बादल छा रहे हैं। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक बुधवार को इंदौर, जबलपुर, नर्मदापुरम संभाग में गरज-चमक के साथ कहीं-कहीं वर्षा होने का पूर्वानुमान है। रात और दिन के तापमान में विशेष गिरावट होने की संभावना नहीं है।

18 मार्च तक इसी तरह बना रहने की संभावना weather update

मौसम का मिजाज 18 मार्च तक इसी तरह बना रहने की संभावना है। उधर, मंगलवार को प्रदेश में सबसे अधिक 39 डिग्री सेल्सियस तापमान राजगढ़ में दर्ज किया गया। मौसम विज्ञान केंद्र से मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार को सुबह साढ़े आठ बजे से शाम साढ़े पांच बजे तक सिवनी में तीन मिलीमीटर वर्षा हुई। छिंदवाड़ा में बूंदाबांदी हुई। भोपाल में भी शाम के समय बादल छाए एवं तेज हवाएं चलीं।

Back to top button