बिहार पुलिस भर्ती परीक्षा के लिए रेलवे का मेगा प्लान: 11 और 12 जुलाई को चलेंगी 12 ‘एग्जाम स्पेशल’ ट्रेनें, देखें पूरा शेड्यूल

बिहार पुलिस भर्ती परीक्षा के लिए रेलवे का मेगा प्लान: 11 और 12 जुलाई को चलेंगी 12 'एग्जाम स्पेशल' ट्रेनें, देखें पूरा शेड्यूल

बिहार पुलिस भर्ती परीक्षा के लिए रेलवे का मेगा प्लान: 11 और 12 जुलाई को चलेंगी 12 ‘एग्जाम स्पेशल’ ट्रेनें, देखें पूरा शेड्यूल

पटना: बिहार पुलिस भर्ती परीक्षा में शामिल होने वाले लाखों अभ्यर्थियों के लिए बड़ी और राहत भरी खबर है। अभ्यर्थियों की भारी भीड़ को देखते हुए और उन्हें परीक्षा केंद्रों तक समय पर पहुंचाने के लिए भारतीय रेल के पूर्व मध्य रेलवे (ECR) ने एक बड़ा फैसला लिया है। रेल प्रशासन द्वारा 11 और 12 जुलाई को विभिन्न रूटों पर कुल 12 परीक्षा स्पेशल ट्रेनों (Exam Special Trains) का परिचालन किया जा रहा है।बिहार पुलिस भर्ती परीक्षा के लिए रेलवे का मेगा प्लान: 11 और 12 जुलाई को चलेंगी 12 ‘एग्जाम स्पेशल’ ट्रेनें, देखें पूरा शेड्यूल

पूर्व मध्य रेलवे के मुताबिक, 11 जुलाई को 2 स्पेशल ट्रेनें और 12 जुलाई को 10 स्पेशल ट्रेनें चलाई जा रही हैं। नीचे इन सभी ट्रेनों का समय और रूट शेड्यूल दिया गया है:

11 जुलाई को चलने वाली एग्जाम स्पेशल ट्रेनें

12 जुलाई को चलने वाली एग्जाम स्पेशल ट्रेनें

ट्रेन नंबर व नाम प्रस्थान समय आगमन समय मुख्य रूट/वाया
03203 बक्सर-पटना 06:30 बजे 09:15 बजे डुमरांव, बिहिया, आरा, बिहता, दानापुर
03204 बख्तियारपुर-राजगीर 07:15 बजे 09:15 बजे बिहारशरीफ, पावापुरी रोड, नालंदा
03205 राजगीर-बख्तियारपुर 13:30 बजे 16:45 बजे नालंदा, पावापुरी रोड, बिहारशरीफ
03206 किउल-गया 13:30 बजे 17:30 बजे शेखपुरा, वारसलीगंज, नवादा, तिलैया, वजीरगंज
03207 नवादा-गया 13:45 बजे 17:45 बजे तिलैया, वजीरगंज
03208 नवादा-झाझा 13:30 बजे 17:45 बजे वारसलीगंज, शेखपुरा, किउल, जमुई
03209 बक्सर-दानापुर 13:30 बजे 17:30 बजे डुमरांव, बिहिया, आरा, बिहटा
03210 पटना-बक्सर 17:00 बजे 20:00 बजे दानापुर, बिहटा, आरा, बिहिया, डुमरांव
03211 गया-किउल 17:45 बजे 21:45 बजे वजीरगंज, तिलैया, नवादा, वारसलीगंज, शेखपुरा
03212 झाझा-पटना 18:00 बजे 22:00 बजे जमुई, किउल, मोकामा, बख्तियारपुर, पटना सिटी

रेलवे की अपील

पूर्व मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी ने परीक्षा देने जा रहे सभी छात्र-अभ्यर्थियों से इन स्पेशल ट्रेनों की सुविधाओं का लाभ उठाने की अपील की है। साथ ही प्रशासन ने अभ्यर्थियों से शांतिपूर्ण तरीके से यात्रा करने और रेल संपत्ति को किसी भी प्रकार का नुकसान न पहुंचाने का आग्रह किया है ताकि व्यवस्था सुचारू रूप से बनी रहे।

Exit mobile version