Railway Update: रेल यात्रियों के लिए बड़ी खब- 12 जून को पुणे नहीं जाएगी ‘झेलम एक्सप्रेस’, बीच में ही होगी टर्मिनेट; ग्वालियर-दौंड भी होगी लेट, देखें नया शेड्यूल
Railway Update: रेल यात्रियों के लिए बड़ी खब- 12 जून को पुणे नहीं जाएगी 'झेलम एक्सप्रेस', बीच में ही होगी टर्मिनेट; ग्वालियर-दौंड भी होगी लेट, देखें नया शेड्यूल
भोपाल: अगर आप आगामी 12 और 13 जून को रेल सफर करने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए बेहद जरूरी है। मध्य रेलवे के पुणे यार्ड में चल रहे आवश्यक अनुरक्षण (मेंटेनेंस) कार्य के चलते रेलवे प्रशासन ने कई प्रमुख ट्रेनों के संचालन में अस्थायी रूप से बड़ा बदलाव किया है। Railway Update: रेल यात्रियों के लिए बड़ी खब- 12 जून को पुणे नहीं जाएगी ‘झेलम एक्सप्रेस’, बीच में ही होगी टर्मिनेट; ग्वालियर-दौंड भी होगी लेट, देखें नया शेड्यूल
इस ब्लॉक के कारण मध्य प्रदेश से होकर गुजरने वाली और उत्तर भारत को जोड़ने वाली जम्मूतवी-पुणे झेलम एक्सप्रेस को पुणे से पहले ही रोक दिया जाएगा (शॉर्ट टर्मिनेट), जबकि ग्वालियर-दौंड एक्सप्रेस को भी मार्ग में रेगुलेट (रोककर) चलाया जाएगा।
हडपसर स्टेशन पर ही थम जाएगी झेलम एक्सप्रेस, यात्री ध्यान दें!
रेलवे से प्राप्त आधिकारिक जानकारी के अनुसार, ट्रेनों का बदला हुआ शेड्यूल कुछ इस प्रकार रहेगा:
ट्रेन क्रमांक 11078 (जम्मूतवी से पुणे) झेलम एक्सप्रेस: 12 जून 2026 को रवाना होने वाली यह ट्रेन अपने अंतिम डेस्टिनेशन यानी पुणे स्टेशन तक नहीं जाएगी। इस ट्रेन को हडपसर स्टेशन पर ही शॉर्ट टर्मिनेट कर दिया जाएगा (यानी ट्रेन यहीं सफर खत्म कर देगी)।
यात्रियों को खुद करनी होगी व्यवस्था: ऐसे में जिन यात्रियों को पुणे मुख्य शहर या स्टेशन जाना है, उन्हें हडपसर से आगे की यात्रा के लिए अपने स्तर पर वाहनों की व्यवस्था करनी होगी।
ग्वालियर-दौंड एक्सप्रेस भी होगी लेट
इसके अलावा, ग्वालियर अंचल के यात्रियों को प्रभावित करने वाली एक और ट्रेन के समय में बदलाव किया गया है:
ट्रेन क्रमांक 22194 (ग्वालियर-दौंड एक्सप्रेस): 13 जून 2026 को चलने वाली यह ट्रेन अपने निर्धारित समय से देरी से चलेगी। इस ट्रेन को लोनावला और पुणे स्टेशन के बीच 30 मिनट की देरी (रेगुलेट) से संचालित किया जाएगा।
रेलवे की यात्रियों से अपील: चेक करके ही निकलें घर से
रेलवे प्रशासन ने इस यार्ड ब्लॉक के कारण यात्रियों को होने वाली असुविधा के लिए खेद जताया है। साथ ही अपील की है कि किसी भी प्रकार की परेशानी से बचने के लिए यात्री स्टेशन के लिए निकलने से पहले अपनी ट्रेन की लाइव लोकेशन और सही स्थिति की जानकारी रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट, NTES ऐप, 139 हेल्पलाइन अथवा पूछताछ केंद्रों से जरूर प्राप्त कर लें।