Railway Ticket Transfer: भारतीय रेलवे ने आम लोगों की मदद के लिए एक विशेष सुविधा दी है। अब अगर आप अपने कंफर्म टिकट पर सफर नहीं करना चाहते हैं, तो इसे अपने किसी करीबी के नाम पर ट्रांसफर भी कर सकते हैं। इससे पहले किसी दूसरे के टिकट पर ट्रेन में सफर करने की अनुमति नहीं थी। लेकिन रेलवे में यात्रियों की सुविधा के लिए अपने नियमों में बदलाव किया है। अब यात्री अपने घर के सदस्यों यानी भाई, बहन, पिता, माता, पति, पत्नी, बेटा और बेटी के नाम टिकट ट्रांसफर करा सकेंगे। वेस्टर्न रेलवे ने ट्विटर के जरिए फिल्मी अंदाज में यह जानकारी दी।
21 अप्रैल को सलमान खान की फिल्म ‘किसी का भाई किसी का जान’ रिलीज हुई और इसी तर्ज पर रेलवे ने भी अपना पोस्टर शेयर किया, जिसमें लिखा था – ‘किसी का टिकट किसी का सफर’। इस शानदार विज्ञापन के जरिए रेलवे ने बताया कि अब रेल यात्री अपनी कन्फर्म टिकट को अपने फैमिली मेंबर के नाम ट्रांसफर कर सकेंगे। लेकिन इसके लिए उन्हें संबंधित ट्रेन के निर्धारित समय से 24 घंटे पहले जाकर, रेलवे टिकट काउंटर पर जाकर रिक्वेस्ट डालनी होगी। परिवार के सदस्यों के नाम रिजर्वेशन टिकट ट्रांसफर कराने की सुविधा काउंटर टिकट और ऑनलाइन कन्फर्म टिकट, दोनों के लिए लागू है।

