Railway अब रेलवे से पार्सल भेजना है तो स्टेशन जाने की जरूरत नहीं, घर से हो जाएगा बुक
Railway Parcel : जबलपुर। लोगों को ट्रेन से पार्सल बुक करने के लिए स्टेशन तक नहीं जाना होगा बल्कि वे अपना पार्सल ट्रांसपोर्ट में भी बुक करा सकेंगे।
इसके लिए रेलवे की ओर से ट्रांसपोर्ट नियुक्त किया जाएगा, जो लोगों के पार्सल लेने उनकी दुकान, गोदाम या घर तक जाएगा।
जबलपुर रेल मंडल इस बारे में विचार कर रहा है। विगत दिवस इस बारे में रेल अधिकारियों की व्यापारी, उद्योगपतियों से चर्चा भी हुई।
इतनी परेशानी की दूर करना मुश्किल
दरअसल जबलपुर रेलवे स्टेशन से पार्सल बुक करने के लिए व्यक्ति को पार्सल विभाग तक जाना होता है।
यहां उसे बुक करने की लंबी प्रक्रिया बता दी जाती है, जिसे पूरा करने की बजाए वह यहां से वापस जाना ही बेहतर समझता है। यदि किसी की मदद लेता है तो बदले में उसे कमीशन देना होता है।
इतना ही नहीं माल बुक करने और उठाने के दौरान व्यापारी या संबंधित व्यक्ति को स्टेशन तक आना होता है, जबकि ट्रांसपोर्ट से माल बुक करने में ऐसा नहीं होगा।

