Site icon Yashbharat.com

Rail News इंदौर से चलने वाली 9 ट्रेनों की गति बढ़ेंगी

jabalpur mp Indian Railways 12000 hp latest locomotive engine reaches Jabalpur GM Inspection news in hindi 8220

Railway Indore News। रेलवे ने देशभर में चलने वाली 100 से ज्यादा ट्रेनों की गति बढ़ाने का फैसला लिया है। इनमें इंदौर से जुड़ी नौ ट्रेन शामिल हैं। जब भी रेलवे बोर्ड नया टाइम टेबल लागू करेगा, तब से ट्रेनों की गति बढ़ जाएंगी। अब इन ट्रेनों को 130 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चलाया जा सकेगा। गति बढ़ाने के साथ रेलवे ने कई ट्रेनों के स्टेशनों पर आने-जाने के समय में भी बदलाव या कटौती की है।

अधिकारियों का कहना है कि नए टाइम टेबल से ट्रेनों का संचालन समय कम होगा और यात्री वर्तमान की तुलना में जल्दी अपने गंतव्य तक पहुंच सकेंगे। इंदौर से संबंधित जिन ट्रेनों की गति बढ़ाने के आदेश दिए गए हैं, उनमें इंदौर-मुंबई-इंदौर अवंतिका एक्सप्रेस के अलावा इंदौर-कोंचुवेली-इंदौर एक्सप्रेस, इंदौर-लिंगमपल्ली-इंदौर हमसफर एक्सप्रेस, इंदौर-पुणे-इंदौर सुपरफास्ट ट्रेन, इंदौर-जोधपुर-इंदौर, इंदौर-जम्मूतवी-इंदौर साप्ताहिक एक्सप्रेस, इंदौर-नई दिल्ली-इंदौर इंटरसिटी एक्सप्रेस, इंदौर-मुंबई-इंदौर दुरंतो एक्सप्रेस और सप्ताह में जो दिन चलने वाली इंदौर-जयपुर-इंदौर सुपरफास्ट ट्रेन शामिल हैं।

 

रेलवे पैसेंजर एमिनिटीज कमेटी के पूर्व सदस्य नागेश नामजोशी ने बताया कि रेलवे दिल्ली-मुंबई मेन लाइन की क्षमता 130 किमी प्रति घंटा के हिसाब से कर चुका है। इंदौर की जो जिन ट्रेनों की गति बढ़ाई जा रही है, वे सभी दिल्ली-मुंबई मेन लाइन से ही संबद्ध हैं। इन ट्रेनों को नागदा से आगे मेन लाइन तक के हिस्से पर 130 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से चलाया जाएगा। ये नौ ट्रेन पहले से ही एलएचबी रैक से चलाई जा रही हैं, इसलिए उनकी गति बढ़ाने में कोई समस्या नहीं है। वर्तमान में ये ट्रेन मेन लाइन पर भी अधिकतम 100-110 किमी की रफ्तार से ही चल पाती हैं। यही वजह है कि कई ट्रेनों के टाइम टेबल में भी रेलवे को बदलाव करना पड़ रहा है। नया टाइम टेबल फरवरी में लागू होने की संभावना जताई जा रही है।

Exit mobile version