आगर-मालवा, शाजापुर। शुजालपुर मंडी के केंद्रीय सहकारी बैंक में पदस्थ सुपरवाइजर शंकर लाल शर्मा के आगर मालवा जिले के कानड़ स्थित घर और प्रतिष्ठान पर ईओडब्ल्यू द्वारा छापामार कार्रवाई की गई है। मंगलवार तड़के ईओडब्ल्यू की टीम सुपरवाइजर शर्मा के निवास पर पहुंची और उसकी संपत्ति संबंधित जांच शुरू की है। टीम में शामिल एक अधिकारी के अनुसार फिलहाल जांच की जा रही है। इओडब्ल्यू को सुपरवाइजर द्वारा आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने की शिकायत मिली थी। जिसकी गोपनीय रूप से जांच की गई। जांच में शिकायत सही होने की बात सामने आई। इसके बाद इओडब्ल्यू द्वारा मंगलवार को छापामार कार्यवाही की गई है। कार्यवाही शुरू होने के बाद घर से किसी को भी बाहर नहीं जाने दिया गया है। सुबह 11 बजे तक टीम द्वारा अब तक की जांच में क्या संपत्ति सामने आई है। इसे लेकर कोई जानकारी नहीं दी है।
Raid Of EOW शुजालपुर सहकारी बैंक के सुपरवाइजर के घर इओडब्ल्यू का छापा

