Latestराष्ट्रीय

राहुल ने लगाए पीएम पर शेयर घोटाले के आरोप, पीयूष गोयल ने किया पलटवार

राहुल ने लगाए पीएम पर शेयर घोटाले के आरोप, पीयूष गोयल ने किया पलटवार

नई दिल्ली। चुनाव के बाद कांग्रेस के हमले शुरू हो गए हैं। चुनाव के दौरान प्रधानमंत्री, केंद्रीय गृह मंत्री और वित्त मंत्री ने शेयर बाजार पर टिप्पणी की। प्रधानमंत्री ने कहा कि शेयर बाजार बहुत तेजी से बढ़ रहा है। केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा कि 4 जून को शेयर बाजार में तेजी रहेगी और आप सभी को निवेश करना चाहिए। ऐसा ही मैसेज रिटेल इनवेस्टर्स को वित्त मंत्री ने भी दिया था। अमित शाह कहते हैं कि 4 जून से पहले शेयर खरीद लें। 19 मई को पीएम मोदी कहते हैं शेयर मार्केट में 4 जून को बाजार रिकॉर्ड तोड़ देगा। यह आरोप कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने पीएम सहित बीजेपी नेताओं पर लगाते हुए बीजेपी पर बड़ा हमला बोला।

पीयूष गोयल का घोटालों के आरोपों पर पलटवार

भाजपा नेता पीयूष गोयल ने राहुल गांधी के शेयर बाजार में घोटालों के आरोपों पर पलटवार किया है। गोयल ने कहा कि पिछले 60 वर्षों में भारतीय बाजार ने जो मार्केट कैप हासिल किया उससे पांच गुना मोदी सरकार के कार्यकाल में हासिल किया गया। ऐसे में राहुल गांधी के आरोप बेबुनियाद हैं। उनकी बातों पर अब देश की जनता को भरोसा नहीं है।

बता दें कि आज राहुल गांधी ने कहा कि प्रधानमंत्री और केंद्रीय गृह मंत्री ने शेयर बाजार में निवेश करने वाले पांच करोड़ परिवारों को विशिष्ट निवेश सलाह क्यों दी? क्या निवेश सलाह देना उनका काम है? दोनों साक्षात्कार एक ही मीडिया को क्यों दिए गए, जिसका स्वामित्व एक ही व्यक्ति के पास है। स्टॉक में हेराफेरी के लिए सेबी की जांच के दायरे में आ रहा बिजनेस ग्रुप, फर्जी एग्जिट पोल करने वालों और संदिग्ध विदेशी निवेशकों के बीच क्या संबंध है। हम इसमें जेपीसी की मांग करते हैं। हम आश्वस्त हैं कि यह एक घोटाला है। किसी ने भारतीय रिटेल निवेशकों की कीमत पर हजारों करोड़ रुपये कमाए हैं। प्रधानमंत्री और केंद्रीय गृहमंत्री ने इसे खरीदने का संकेत दिया है। हम आज इसकी जांच के लिए एक संयुक्त संसदीय समिति की मांग करते हैं।

Back to top button