मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद की जिला स्तरीय मासिक समीक्षा बैठक में राहत शक्ति अभियान की सराहना

मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद की जिला स्तरीय मासिक समीक्षा बैठक में राहत शक्ति अभियान की सराहन
कटनी -मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद के कार्यपालक निदेशक डॉ. बकुल लाड़ एवं जिला समन्वयक डॉ. तेज सिंह की अध्यक्षता में सावंद योजना अंतर्गत नवांकुर संस्थाओं की जिला स्तरीय मासिक समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में नवांकुर राहत समर्पण सेवा समिति की ओर से प्रतिनिधित्व करते हुए संस्था द्वारा संचालित राहत शक्ति अभियान की विस्तृत जानकारी प्रस्तुत की गई।बैठक में बताया गया कि राहत शक्ति अभियान के माध्यम से अब तक विजयराघवगढ़ छेत्र के लगभग 70 गाँवो में क़रीब 28000 से अधिक महिलाओं को लाभान्वित किया जा चुका है। इस अभियान के अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाओं एवं किशोरियों को मासिक धर्म स्वच्छता, स्वास्थ्य जागरूकता, पोषण, स्वच्छता एवं आत्मनिर्भरता से जुड़े विषयों पर निरंतर जागरूक किया जा रहा है। साथ ही निःशुल्क सेनेटरी पैड वितरण एवं स्वास्थ्य परामर्श के माध्यम से महिलाओं के जीवन स्तर में सकारात्मक परिवर्तन लाने का प्रयास किया जा रहा है।
कार्यपालक निदेशक डॉ. बकुल लाड़ को समिति अध्यक्ष शारदा प्रसाद साहू ने सुझाव दिया कि अभियान को और प्रभावी बनाने हेतु गाँव गाँव में महिलाओं द्वारा सेनेटरी पैड निर्माण एवं बिक्री की व्यवस्था विकसित की जाए। इससे एक ओर महिलाओं को स्थानीय स्तर पर स्वरोजगार प्राप्त होगा वहीं दूसरी ओर सस्ती एवं सुलभ स्वच्छता सामग्री उपलब्ध होने से ग्रामीण महिलाओं के स्वास्थ्य में भी उल्लेखनीय सुधार आएगा।
उन्होंने यह भी कहा कि इस पहल को नवांकुर सखी के माध्यम से शुरू करने की कार्ययोजना बनाई जाए जिससे महिला समूहों को संगठित कर आत्मनिर्भरता की दिशा में मजबूत कदम बढ़ाया जा सके।
राहत शक्ति अभियान की प्रमुख विशेषताएँ ग्रामीण महिलाओं में मासिक धर्म स्वच्छता जागरूकता फैलाना, निःशुल्क सेनेटरी पैड वितरण एवं स्वास्थ्य परामर्श , किशोरी बालिकाओं को स्वास्थ्य शिक्षा प्रदान करना , महिला समूहों को आत्मनिर्भर बनाने हेतु प्रशिक्षण , सामाजिक कुरीतियों एवं झिझक को समाप्त करने के प्रयास राहत समर्पण सेवा समिति का यह अभियान हर बहन की शक्ति हर गाँव का विकास के संकल्प के साथ निरंतर आगे बढ़ रहा है और महिलाओं के स्वास्थ्य, सम्मान एवं आत्मनिर्भरता की दिशा में एक सशक्त जनआंदोलन का रूप लेता जा रहा है।








