शासकीय तिलक स्नातकोत्तर महाविद्यालय में हुआ प्रश्न मंच प्रतियोगिता का सफल आयोजन

शासकीय तिलक स्नातकोत्तर महाविद्यालय में हुआ प्रश्न मंच प्रतियोगिता का सफल आयोज
कटनी-प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस, शासकीय तिलक स्नातकोत्तर महाविद्यालय कटनी में आज राष्ट्रीय हरित कोर (NGC) योजना समिति द्वारा प्रश्न मंच प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों में पर्यावरण जागरूकता, संरक्षण और संवर्धन की भावना को प्रोत्साहित करना था। यह कार्यक्रम पर्यावरण नियोजन एवं समन्वय संगठन (एप्को), पर्यावरण विभाग तथा पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय, भारत सरकार, नई दिल्ली के सहयोग से आयोजित किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ प्रो. माधुरी गर्ग द्वारा किया गया। इस दौरान उन्होंने अपने उद्बोधन में कहा— “पर्यावरण संरक्षण केवल एक विषय नहीं बल्कि आने वाली पीढ़ियों के अस्तित्व का आधार है। छात्रों द्वारा ऐसे मंचों में भागीदारी समाज में जागरूकता की नई दिशा तय करती है। छात्रों में उत्साह भरते हुए प्रो. जी. एम. मुस्तफा ने अपने उद्बोधन में कहा युवा पीढ़ी ही वह शक्ति है जो धरती को बेहतर बनाने के लिए वास्तविक परिवर्तन ला सकती है। ज्ञान, प्रश्न और समाधान यही पर्यावरणीय विकास की सही दिशा है। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि वनस्पति विभाग प्रमुख, ज्योत्सना आठ्या ने कहा पर्यावरण संरक्षण की शुरुआत जागरूकता से होती है और ऐसे आयोजन विद्यार्थियों में प्रकृति के प्रति वैज्ञानिक दृष्टिकोण व संवेदनशीलता को बढ़ाते हैं। आज का यह कार्यक्रम NSS जिला संयोजक डॉ रुक्मणि प्रताप सिंह के देखरेख में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का सफल संचालन डॉ. ज्ञानेंद्र मोहन श्रीवास्तव ने किया।उन्होंने छात्रों को पर्यावरण के प्रति जागरूक और जिम्मेदार होना क्यों जरूरी है इसके बारे में जानकारी प्रदान की। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में डॉ. सूचि सिंह, विनोद लोधी, आयुष तिवारी, डॉ. शैलजा बरसैंया, डॉ. राजश्री शर्मा, डॉ. अनिल कुमार सहित अनेक संकाय सदस्यों का महत्वपूर्ण योगदान रहा। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और पर्यावरण विषयक प्रश्नोत्तरी के माध्यम से अपनी जानकारी एवं समझ को और मजबूत किया।








