Site icon Yashbharat.com

Punjab New Cabinet: पंजाब की नई कैबिनेट का एलान, छह नए चेहरे, कैप्‍टन समर्थक धर्मसोत व कांगड़ समेत पांच की छुट्टी

25 09 2021 newpunjabcabinetb 22053032 142112682

चंडीगढ़ । पंजाब की नई कैबिनेट का एलान कर दिया गया है। इसमें परगट सिंह, डा. राजकुमार वेरका, गुरकीरत कोटली, कुलजीत सिंह नागरा और अमरिंदर सिंह राजा वडिंग सहित छह नए चेहरे शामिल किए गए हैं। कैप्‍टन अमरिंदर सिंह के समर्थक साधू सिंह धर्मसोत, बलबीर सिंह सिद्धू, राणा गुरमीत सिंह और गुरप्रीत कांगड़ सहित पांच पुराने मंत्रियों की छुट्टी कर दी गई है। कैप्टन सरकार के मंत्रिमंडल के आठ वरिष्ठ मंत्रियों पर चन्नी ने भरोसा दिखाते हुए उन्हें दोबारा मौका दिया है। मुख्‍यमंत्री चरणजीत सिंह चन्‍नी ने कैबिनेट के विस्‍तार बारे में राज्‍यपाल बनवारीलाल पुरोहित से मुलाकात की। सीएम ने बताया है कि नए मंत्रियों काक कल शाम 4.30 बजे शपथ दिलाई जाएगी।

अब हर मंगलवार को बाद दोपहर हुआ करेगी कैबिनेट बैठक

इसके साथ ही मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह ने आदेश दिया है कि हर मंगलवार को दोपहर तीन बजे कैबिनेट की मीटिंग होगी। इसके अलावा उन्होंने अपने मिलने का समय भी तय कर दिया है। वह 11.30 बजे 2.30 बजे तक अपने दफ्तर में राजनीतिक नेताओं, मंत्रियों और अधिकारियों से मिलेंगे।मंगलवार को कैबिनेट की मीटिंग होगी। सभी प्रशासनिक सचिवों को अपने दफ्तरों में उपस्थित रहने का आदेश दिए हैं।

Exit mobile version