Saturday, May 23, 2026
Latest:
katniमध्यप्रदेश

समर्थ युवा शक्ति ने सौपा महापौर को ज्ञापन मांग पुरी ना होने पर जल्द किया जायेगा विरोध प्रदर्शन

समर्थ युवा शक्ति ने सौपा महापौर को ज्ञापन मांग पुरी ना होने पर जल्द किया जायेगा विरोध प्रदर्शनसमर्थ युवा शक्ति कटनी द्वारा महापौर को महापौर कार्यालय के माध्यम से सौपे गये ज्ञापन मे बताया गया की पुरे शहर मे आवारा मवेशीयो गौ वंश का जमाबड़ा लगा रहता है जिससे आये दिन गौ माता जख़्मी होती है साथ ही कई बार आम जनमानस को भी बड़ी दुर्घटना का सामना करना पड़ता है नगर निगम की कांजी हाउस की स्थिति भी सब को पता है साथ ही हमें जानकारी प्राप्त हुई की कांजी हॉउस मे गौ माता ने पांच लाख का भूसा खाया तो पुरे गौ वंश तो रोड मे भटक रहे है तो आखिर पांच लाख का भूसा किसने खाया इसकी जांच हो
साथ ही
नदी घाटों के संरक्षण एवं सौंदर्य के लिए शाशन द्वारा कई करोड़ रुपए खर्च कर दिए गए परन्तु निरंतर कई वर्षो से पोक्लीन मशीन व् jcb द्वारा सफाई कराई जाती है जिसका भुकतान निरंतर नगर निगम करते आ रही है तो भी नदियों घाटों की हालत क्या है यह पुरा शहर देख रहा है आखिर यह सफाई का पैसा किस कम्पनी को भुकतान किया गया इसकी जांच की जाये

ज्ञापन मे उपस्थित
समर्थ युवा शक्ति प्रमुख सागर तोमर पूर्व जिलाध्यक्ष डा, मनिष सिंह आशीष तिवारी प्रकाश राय अज्जु सरावगी, करण, सचिन सोनी, लोकेश प्रजापति, राहुल समेत सभी सदस्यो की उपस्थिति रही

 

Rohit Sen

15 वर्षों से प्रिंट एवं डिजीटल मीडिया में कार्य का अनुभव वर्तमान में यशभारत डॉट कॉम में जिला प्रतिनिधि