Monday, April 6, 2026
Latest:
Latest

एमएस फिटनेस इंडिया प्रतियोगिता में पि‍या गुरनानी बनी मुख्य विजेता

कटनी। एमएस फिटनेस इंडिया प्रतियोगिता में पि‍या गुरनानी मुख्य विजेता बनी।  नागपुर में आयोजित एमएस फिटनेस इंडिया प्रतियोगिता में उपनगरीय क्षेत्र माधवनगर की पि‍या गुरनानी को मुख्य विजेता घोषित किया गया है। पि‍या गुरनानी पिछले 8 वर्ष से वजन घटाने संबंधी कार्य कर रही हैं।

उन्होने इस वर्ष नागपुर में आयोजित एमएस फिटनेस इंडिया प्रतियोगिता में भाग लिया। प्रतियोगिता में देश भर की 40 महिलाओं ने भाग लिया। जिसमें मुख्य विजेता पि‍या गुरनानी को घोषित किया गया और उन्हे प्रतियोगिता की जज सोनाली स्वामी के द्धारा विनर ताज पहनाया गया। पि‍या ने अपनी उपलब्धि का श्रेय अपने परिजनों व कोच को दिया है।

 

Vivek Shukla

28 वर्ष से पत्रकारिता, क्राइम रिपोर्टर के रूप में लंबा अनुभव डिजिटल मीडिया में सक्रिय, खबरों का फॉलोअप तथा उसकी तह तक जाना वर्तमान में यशभारत डॉट कॉम में उप संपादक