Site icon Yashbharat.com

निवार एवहिएस फैक्ट्री में लापरवाही श्रमिक की मौत, परिजनों को मौत के बाद दी घटना की जानकारी, देर चाला हंगामा कोतवाली पुलिस के पहुँचने स्थिति हुई नियंत्रित

IMG 20260413 WA0003

निवार एवहिएस फैक्ट्री में लापरवाही श्रमिक की मौत, परिजनों को मौत के बाद दी घटना की जानकारी, देर चाला हंगामा कोतवाली पुलिस के पहुँचने स्थिति हुई नियंत्रि

कटनी। माधव नगर थाना अंतर्गत निवार स्थित AVS फैक्ट्री में हादसा ऊंचाई से गिरने से श्रमिक की मौत, फैक्ट्री प्रबंधन ने नहीं दी श्रमिक के परिजनों को देर तक घटना की जानकारी लगाए गंभीर आरोप कटनी। माधव नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत निवार चौकी गुदरी बंडा में संचालित एवीएस फैक्ट्री जो की पवन मित्तल की फैक्ट्री है इस फैक्ट्री में इलेक्ट्रीशियन के पद पर पदस्थ उदय शंकर मोर्य निवासी हरदुआ स्टेशन के पास उम्र 46 वर्ष जो आज रविवार दोपहर फैक्ट्री में केबिल बांधने का कार्य कर रहे थे इसी दौरान में 30 फीट से अधिक ऊंचाई से वे नीचे गिरे घटना के बाद अफरा-तफरी का माहौल फैक्ट्री में निर्मित हो गया फैक्ट्री प्रबंधन के सुपरवाइजर प्रमोद पटेल सहित कुछ अन्य श्रमिक घायल उदय शंकर मौर्य को शहर के दो अलग-अलग निजी अस्पतालों में पहले लेकर गए ताकि घटना की सूचना किसी को न लग सके लेकिन यहां उदय शंकर की हालत गंभीर होने पर उन्हें निजी अस्पतालों से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया जहां कुछ ही मिनट में उनकी इलाज के दौरान मौत हो गई फैक्ट्री प्रबंधन से प्रमोद पटेल सुपरवाइजर और अन्य श्रमिक उन्हें जिला अस्पताल लेकर पहुंचे थे जो कि कार क्रमांक एमपी 21 जेडए 7799 से जिला अस्पताल श्रमिक को लेकर पहुँचे। इसी दौरान मृतक श्रमिक उदय शंकर मौर्य के भतीजे अंकित मौर्य को घटना की जानकारी लगी और वे तत्काल जिला अस्पताल पहुंचे जहां फैक्ट्री प्रबंधन के कर्मचारियों से उन्होंने तीखी बहस की और आरोप लगाया है कि जब घटना हुई तब उन्हें जानकारी क्यों नहीं दी गई और मौत के बाद उन्हें घटना की सूचना दी जा रही है परिजनों ने गंभीर आरोप फैक्ट्री स्टाफ और प्रबंधन पर लगाया है इस दौरान हुए विवाद के बाद कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुंची थी और सुपरवाइजर प्रमोद पटेल को कोतवाली थाने ले जाया गया और मामले की जांच की जा रही है।

Exit mobile version