Thursday, May 21, 2026
Latest:
FEATUREDkatniLatestअंतराष्ट्रीयराष्ट्रीय

Press Conference Live: भारत का एक्शन नपा-तुला, जिम्मेदारी भरा और गैर-उकसावे वाला’-ऑपरेशन सिंदूर पर बोले विदेश सचिव

Press Conference Live: भारत का एक्शन नपा-तुला, जिम्मेदारी भरा और गैर-उकसावे वाला’-ऑपरेशन सिंदूर पर बोले विदेश सचिव। भारतीय सेना ने मंगलवार देर रात पाकिस्तान और पीओके मैं नौ जगह आतंकी ठिकानों पर एयरस्ट्राइक की. सेना पहली बार इस पूरे ऑपरेशन सिंदूर को लेकर प्रेस ब्रीफिंग कर रही है।

पुलवामा की साजिश रचने वाला बहावलपुर का मरकज ‘सुभान अल्लाह’ भारत की स्ट्राइक में तबाह

इस दौरान प्रेस ब्रीफिंग में विदेश सचिव विक्रम मिस्री के साथ-साथ दो महिला अधिकारी शामिल है. इनमें वायुसेना की विंग कमांडर व्योमिका सिंह और भारतीय सेना की कर्नल सोफिया कुरैशी हैं। प्रेस ब्रीफिंग की शुरुआत में भारत पर 2001 में हुए संसद हमले से लेकर 2008 के मुंबई आतंकी हमले, उरी, पुलवामा से लेकर पहलगाम हमले से जुड़ी क्लीपिंग दिखाई।

विक्रम मिस्री ने कहा कि  पहलगाम पर हुआ हमला कायराना था. जम्मू-कश्मीर की शांति भंग करने के लिए यह हमला किया गया. सांप्रदायिक दंगे भड़काने की कोशिश भी की गई। उन्होंने कहा कि पहलगाम हमले की जांच से पाकिस्तान के आतंकवादियों से संबंध उजागर हुए हैं।

उन्होंने कहा कि पाकिस्तान दुनियाभर आतंकवादियों के लिए शरणस्थल बना हुआ है. इससे आतंकवादी सजा पाने से बचे रहते हैं।

 

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम