Latest

जैन समाज के जिनबिम्ब पंचकल्याणक एवं गजरथ महोत्सव की तैयारियां अंतिम दौर पर

कटनी। धर्म नगरी कटनी में ऐतिहासिक श्री 1008 मज्जिनेंद जिनबिम्ब पंच कल्याणक एवं गजरथ महोत्सव महायज्ञ अनुष्ठान परम पूज्य आचार्य गुरूवर श्री 108 विद्यासागर महाराज एवं श्री 108 समय सागर महाराज के परम आर्शीवाद से एवं परम प्रभावक शिष्य तीर्थ चक्रवर्ती मुनि पुंगव श्री 108 सुधासागर महाराज, छुल्लक श्री 108 वरि सागर महाराज, छुल्लक श्री 105 विदेह सागर महाराज के मंगल सानिध्य में आगामी 9 फरवरी से 14 फरवरी तक होने जा रहा है। इस संबंध में जानकारी देते हुये पंचायत महासभा के अध्यक्ष संजय जैन एवं मंत्री विनी जैन, सहमंत्री दीपू जैन ने बतलाया की 9 फरवरी दिन रविवार को प्रात: घटयात्रा एवं मंगल ध्वजारोहण, मण्डप शुद्धी, सकलीकरण, इन्द्र प्रतिष्ठा विधान, अखण्ड दीप स्थापना एवं शाम को आचार्य भक्ति, शंका समाधान, गर्भ कल्याणक दिनांक 10 फरवरी सोमवार को गर्भ कल्याणक, गोद भराई, महाराजा नाभिराय का राज दरबार, मंगलवार 11 फरवरी जन्म कल्याणक, 12 फरवरी तप कल्याणक, 13 फरवरी गुरूवार ज्ञान कल्याणक, 14 फरवरी मोक्ष कल्याणक, जिनबिम्ब स्थापना की जाएगी। इस आयोजन में आने वाले श्रद्धालुओं एवं इन्द्र इन्द्राणियों के लिये तीन भोजनालय तथा कार्यक्रम के आयोजन के लिये 100-300 का विशाल पंडाल बनाया गया है। यात्रा मार्ग में श्रावक-श्राविकाओं ने रंगोली सजाकर, पाद प्रक्षाल कर मुनि संघ की आगवानी की जैन बोर्डिग में समाज के सभी संस्थाओं के पदाधिकारी एवं सदस्यों के साथ मंदिर पुणयर्जक परिवारों द्वारा श्रीफल चढाकर आर्शीवाद प्राप्त किया गया। इस अवसर पर मंगलाचरण रागनी जैन, मेद्या जैन द्वारा तथा दीप प्रज्जवलन ब्रम्हचारी भाईयों एवं ब्राम्चारणी बहनों द्वारा किया गया। धर्मसभा का संचालन दीपू जैन ने किया। मुनि श्री के पाद प्राक्षलन करने का सौभाग्य हाऊसिंग बोर्ड निवासी योगेश कुमार-योगांश कुमार परिवारजनो को प्राप्त हुआ।

Vivek Shukla

28 वर्ष से पत्रकारिता, क्राइम रिपोर्टर के रूप में लंबा अनुभव डिजिटल मीडिया में सक्रिय, खबरों का फॉलोअप तथा उसकी तह तक जाना वर्तमान में यशभारत डॉट कॉम में उप संपादक