Site icon Yashbharat.com

PrayForSana: 23 घंटे से बोरवेल में फंसी सना के करीब पहुंची रेस्क्यू टीम, दुआओं का दौर जारी

नई दिल्‍ली। बिहार के मुंगेर में 225 फीट गहरे बोरवेल में गिरी तीन साल की मासूम सना को सकुशल निकालने का प्रयास लगातार 23वें घंटे भी जारी है. उसे बोरवेल से निकालने के लिए पिछले 23 घंटों से रेस्क्यू चल रहा है. जानकारी के मुताबिक एसडीआरएफ की टीम ने रेस्क्यू के लिये 43 फीट का गड्ढा खोद लिया है जबकि सना 45 फीट की गहराई में जा कर फंसी है.

सना को निकालने के लिये घटनास्थल पर एल शेप में खुदाई की गई है. बच्ची की सकुशल बरामदगी के लिये दुआओं की भी दौर लगातार जारी है. पटना समेत राज्य के अलग-अलग इलाकों से सना के लिये पूजा-पाठ और हवन किया जा रहा है. अब तक जो जानकारी मिली है उसके मुताबिक दोपहर बाद मौके पर एनडीआरएफ की टीम भी पहुंचेगी. सना मंगलवार की शाम घर के अंदर ही खेल रही थी. इसी दौरान तीन बजे के करीब वह घर में मौजूद बोरवेल में गिर गई. सना की मां की रोने-चीखने की आवाज़ सुनकर पड़ोसियों ने प्रशासन को इसकी खबर दी.

जिला प्रशासन और एसडीआरएफ की टीम तीन साल की इस बच्ची को बोरवेल से निकालने में लगातार जुटी है. रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान सदर अस्पताल के डॉ. फैज़ बच्ची की सेहत पर नजर बनाए हुए हैं. उन्होंने बताया कि बच्ची पर सीसीटीवी से नजर रखी जा रही है. अभी वह स्वस्थ है और उसे लगातार ऑक्सीज़न मुहैया करवाया जा रहा है.

एसडीआरएफ की टीम ने जिला प्रशसन के सहयोग से सारे ऑपरेशन को अपने हाथों में ले लिया है. रेस्क्यू के लिए मौके पर एल शेप में गड्ढा खोदा जा रहा है. एसडीआरएफ के इंस्पेक्टर संजीत ने बताया कि अभी 32 फीट गड्ढा खोदा जा चुका है, जबकि करीब 12 फीट और गड्ढा करना बाकी है. एसडीआरएफ की टीम ने जिला प्रशासन से 50 और मजदूरों की मांग की है ताकि गड्डा खोदने के काम में तेजी लाया जा सके.

सना को बचाने के लिये सोशल मीडिया पर भी #PrayForSana के नाम से मुहिम चलाई जा रही है. मनेर के छोटे छोटे बच्चों ने चर्च और मनेर मजार शरीफ में सना के लिए दुआ मांगी है

Exit mobile version