Latest

Pragya को NIA Court से झटका, पेशी से छूट की अर्जी खारिज

भोपाल। मुंबई की स्पेशल एनआईए कोर्ट से प्रज्ञा सिंह ठाकुर को एक बड़ा झटका लगा है। कोर्ट ने हर हफ्ते पेशी से छूट के लिए लगाई गई उनकी अर्जी को खारिज कर दिया है। प्रज्ञा ठाकुर ने अपनी अर्जी में कहा था कि वे सांसद हैं और वे संसद में चल रहे मानसून सत्र में रोज उपस्थित होती हैं। ऐसे में उन्हें हर हफ्ते होने वाली पेशी से छूट दी जाए।

गौरतलब है कि कोर्ट ने पिछले दिनों आदेश दिया था कि मालेगांव ब्लास्ट से जुड़े सभी आरोपी हफ्ते में एक दिन कोर्ट में जरूर पेश हों। मामले में प्रज्ञा के अलावा ले. कर्नल श्रीकांत पुरोहित भी आरोपी हैं। कोर्ट इस बात से खफा थी कि आरोपी कोर्ट से लगातार गैरहाजिर हैं।

Leave a Reply

Back to top button