Latest
विश्व विघालय की टेबिल टेनिस टीम में प्राची गुप्ता का चयन

कटनी। रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय की टेबल टेनिस टीम(महिला वर्ग) में कटनी की खिलाड़ी प्राची गुप्ता का चयन वेस्ट जोन टेबल टेनिस टूर्नामेंट के लिए हुआ है। यह प्रतियोगिता 3 जनवरी 2025 से आयोजित है। इस प्रतियोगिता में सात राज्यों की टीमें हिस्सा लेंगी। प्राची इसके पूर्व में तीन बार वेस्ट जोन प्रतियोगिता में भाग ले चुकीं हैं। प्राची इस टीम की कप्तान भी हैं। प्राची की इस सफलता पर वर्धमान शिक्षा के डायरेक्टर मयंक जैन, महाविद्यालयों के खेल प्रशिक्षक डा. राजकुमार, धीरज सर, कटनी के टेबल टेनिस खिलाडिय़ों सहित खेल प्रेमियों ने बधाई प्रेषित की है।








