Tech

₹9999 में पावरफुल एंट्री! POCO C81X में 5200mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले, 27 अप्रैल से सेल

₹9999 में पावरफुल एंट्री! POCO C81X में 5200mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले, 27 अप्रैल से सेल। POCO ने बजट सेगमेंट में अपना नया स्मार्टफोन POCO C81X भारत में लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इस डिवाइस को कम कीमत में दमदार फीचर्स के साथ पेश किया है, जिसमें बड़ी बैटरी, हाई रिफ्रेश रेट डिस्प्ले और नए टेक्नोलॉजी फीचर्स शामिल हैं।

₹9999 में पावरफुल एंट्री! POCO C81X में 5200mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले, 27 अप्रैल से सेल

कीमत और सेल डिटेल

POCO C81X के 3GB रैम और 64GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 9,999 रुपये रखी गई है। इस स्मार्टफोन की बिक्री 27 अप्रैल को दोपहर 12 बजे से Flipkart पर शुरू होगी। यह फोन ग्राहकों को आइस ब्लू और एलाइट ब्लैक रंग विकल्प में मिलेगा।

डिस्प्ले और परफॉर्मेंस

फोन में 6.8 इंच की बड़ी डिस्प्ले दी गई है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 240Hz टच सैंपलिंग रेट सपोर्ट करती है। स्क्रीन की पीक ब्राइटनेस 600 निट्स है और इसमें आई-केयर फीचर भी शामिल है।

परफॉर्मेंस के लिए इस डिवाइस में ऑक्टा-कोर यूनिसॉक T7250 प्रोसेसर दिया गया है, जो करीब 3.6 लाख के AnTuTu स्कोर के साथ आता है।

बैटरी और चार्जिंग

POCO C81X में 5200mAh की बैटरी दी गई है, जिसे लेकर कंपनी का दावा है कि यह एक बार चार्ज करने पर करीब 1.6 दिन तक चल सकती है। फोन 15W फास्ट चार्जिंग और 7.5W रिवर्स वायर्ड चार्जिंग सपोर्ट करता है।

कैमरा और फीचर्स

फोटोग्राफी के लिए इस फोन में 13 मेगापिक्सल का डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जबकि सेल्फी के लिए 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलता है।

अन्य फीचर्स की बात करें तो इसमें वेट टच टेक्नोलॉजी 2.0, AI फेस अनलॉक और साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर जैसे विकल्प मिलते हैं। इसके अलावा 3GB वर्चुअल रैम के जरिए रैम को 6GB तक बढ़ाया जा सकता है और माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 2TB तक स्टोरेज एक्सपैंड की जा सकती है।

अपडेट और मुकाबला

कंपनी इस फोन के साथ 2 एंड्रॉयड अपडेट और 4 साल तक सिक्योरिटी अपडेट देने का वादा कर रही है। बाजार में इसका मुकाबला Samsung Galaxy F07 और Motorola G06 Power जैसे स्मार्टफोन्स से माना जा रहा है।कम कीमत में बड़े फीचर्स के साथ POCO C81X बजट सेगमेंट में ग्राहकों के लिए एक नया विकल्प बनकर सामने आया है।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम