katniमध्यप्रदेश

कन्या महाविद्यालय मे पोस्टर प्रतियोगिता, भारतीय ज्ञान परंपरा प्रश्न मंच, लोक नृत्य व लोक गीत गायन,एकल एवं समूह का आयोजन किया गया

कन्या महाविद्यालय मे पोस्टर प्रतियोगिता, भारतीय ज्ञान परंपरा प्रश्न मंच, लोक नृत्य व लोक गीत गायन,एकल एवं समूह का आयोजन किया गय

कटनी -शासकीय कन्या महाविद्यालय में भारतीय ज्ञान परंपरा प्रकोष्ठ अंतर्गत अकादमीक एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं का समापन विभिन्न गतिविधियों के आयोजन से दिनांक 23 नवम्बर 2024 को महाविद्यालय के प्राचार्य डॉक्टर चित्रा प्रभात के मार्गदर्शन में किया गया। उक्त दिनांक को महाविद्यालय स्तरीय प्रतियोगिता मे पोस्टर प्रतियोगिता, भारतीय ज्ञान परंपरा प्रश्न मंच, लोक नृत्य (एकल एवं समूह) व लोक गीत गायन (एकल एवं समूह) का आयोजन किया गया जिसमे महाविद्यालय की छात्राओं द्वारा बढ़-चढ़ कर भाग लिया गया और साथ ही अपना उत्तम प्रदर्शन दिया।IMG 20241124 WA0066

महाविद्यालय की प्राचार्य महोदय द्वारा प्रतियोगिता में भाग लेने वाली प्रतिभागियों को उद्बोधित कर भारतीय ज्ञान परंपरा को अपनी काला के माध्यम से प्रसारित करने के प्रयास की सराहना करते हुए महाविद्यालय की अन्य छात्राओं को भी अपनी मूल शिक्षा के साथ-साथ अन्य गतिविधियों में भाग लेकर अपने स्वयं की क्षमताओं को बढ़ाने और कल का विकास करने हमारी भारतीय परंपराओं और ज्ञान को जन जन तक प्रसारित करने हेतु प्रेरित किया।

महाविद्यालय स्तर पर आयोजित प्रतियोगिताओं मे प्रथम स्थान प्राप्त प्रतिभागी जिला स्तरीय प्रतियोगिताओं में भाग लेने की सूचना भी छात्राओं को दी गई। कार्यक्रम के सफल संचालन हेतु प्राचार्य महोदय द्वारा भारतीय ज्ञान परंपरा प्रकोष्ठ के समन्वयक एवं समस्त समिति सदस्यों को बधाई दी गई।

Back to top button