Latest

संसद में सियासी टकराव के आसार, ओम बिरला को हटाने का प्रस्ताव बनेगा मुद्दा

संसद में सियासी टकराव के आसार, ओम बिरला को हटाने का प्रस्ताव बनेगा मुद्दा

संसद में सियासी टकराव के आसार, ओम बिरला को हटाने का प्रस्ताव बनेगा मुद्दा।संसद के बजट सत्र का दूसरा चरण सोमवार से शुरू होने जा रहा है। इस दौरान विपक्ष कई मुद्दों को जोरदार तरीके से उठाने की तैयारी में है। वहीं लोकसभा अध्यक्ष को हटाने का मुद्दा पहले दिन हंगामे की वजह बन सकता है।

संसद में सियासी टकराव के आसार, ओम बिरला को हटाने का प्रस्ताव बनेगा मुद्दा

इतिहास में इससे पहले भी तीन लोकसभा अध्यक्षों के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाए गए थे, लेकिन सभी प्रस्ताव खारिज हो गए थे। इसलिए माना जा रहा है कि इस बार भी विपक्ष का यह प्रयास सफल नहीं हो पाएगा, लेकिन संसद में सियासी टकराव जरूर देखने को मिलेगा।

संसद के बजट सत्र का दूसरा चरण सोमवार से शुरू हो रहा है और पहले ही दिन लोकसभा में जोरदार हंगामे के संकेत मिल रहे हैं। विपक्ष लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को पद से हटाने के लिए लाए गए प्रस्ताव पर चर्चा कराने जा रहा है। इस प्रस्ताव को लेकर सत्तापक्ष और विपक्ष के बीच तीखी बहस होने की संभावना है।

Back to top button