jabalpurkatniLatestमध्यप्रदेश

अगले 24 घंटों के दौरान शहडोल, जबलपुर, कटनी, सिवनी सहित कई जिलों में शीतलहर की संभावना

Weather Updates नया कमजोर पश्चिमी विक्षोभ पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र को प्रभावित कर सकता है। इसके असर से हवाओं का रुख बदलने पर तापमान में हल्की बढ़ोतरी हो सकती है, लेकिन 11 दिसंबर तक अधिकांश जिलों में ठिठुरन जारी रहने के आसार हैं। अगले 24 घंटों के दौरान भोपाल, विदिशा, राजगढ़, इंदौर, शाजापुर, शहडोल, जबलपुर कटनी और सिवनी जिलों में शीतलहर चलने की चेतावनी जारी की गई है। वहीं नरसिंहपुर जिले में शीत दिन की स्थिति बन सकती है। राजधानी भोपाल में आसमान साफ रहेगा, सुबह धुंध छाने और छह से आठ किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने का अनुमान है।

इसके अलावा पूर्वोत्तर भारत के ऊपर 12.6 किलोमीटर की ऊंचाई पर 213 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से उपोष्ण पश्चिमी जेट स्ट्रीम हवाएं बह रही हैं। मौसम केंद्र का कहना है कि अगले चार दिनों तक प्रदेश का मौसम इसी तरह बना रहेगा। न्यूनतम तापमान में और गिरावट की संभावना है, जबकि अधिकतम तापमान में कोई खास परिवर्तन नहीं होगा।

प्रदेश में सबसे कम न्यूनतम तापमान शहडोल के कल्याणपुर में 4.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि दिन का अधिकतम तापमान छिंदवाड़ा में 28.2 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, फिलहाल एक पश्चिमी विक्षोभ उत्तर पाकिस्तान के मध्य में द्रोणिका के रूप में सक्रिय है।

Back to top button