Monday, May 4, 2026
Latest:
Latest

Porn साइट सर्च करते हुए फोन हुआ हैक, फंसे ब्लैकमेलर्स के जाल में

इंदौर । इंटरनेट पर एडल्ट फिल्म और अश्लील वेबसाइट सर्च करने वाले कई नाबालिग ब्लैकमेलरों के जाल में फंस गए।

उनकी सारी जानकारी जुटा ली उनकी और मां व बहनों की अश्लील फिल्म बनाकर ब्लैकमेल करने लगे।

रुपए देने के बाद भी ब्लैकमेलर ने वीडिया सार्वजनिक करने की धमकी दी तो संभ्रांत परिवार के बच्चे क्राइम ब्रांच पहुंचे।

मामले की जांच कर रहे साइबर विशेषज्ञ के मुताबिक, घटनाएं लॉकडाउन के दिनों की है। खुड़ैल निवासी 15 वर्षीय बच्चा स्वजन के साथ क्राइम ब्रांच पहुंचा और बयान दर्ज करवाए।

बच्चे के मुताबिक, वह गेम खेलने के लिए स्वजन से मोबाइल ले लेता था। इसी दौरान छिप-छिपकर अश्लील साइट सर्च करने लगा।

एक दिन ब्लैकमेलर का कॉल आया और कहा कि उसकी सारी जानकारी उनके पास है। उसकी बहन, मां के अश्लील फोटो भी हैं। रुपये दे दो वरना वीडियो व फोटो इंटरनेट पर अपलोड कर सार्वजनिक कर दिए जाएंगे।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम