पर्यावरण शर्तों का पालन नहीं होने पर ACC को नोटिस, प्रदूषण कंट्रोल बोर्ड ने 7 दिन में प्रबंधन से मांगा जवाब
पर्यावरण शर्तों का पालन नहीं होने पर ACC को नोटिस, प्रदूषण कंट्रोल बोर्ड ने 7 दिन में प्रबंधन से मांगा जवाब

कैमोर। कैमोर एवं अमहटा में संचालित एसीसी अडानी सीमेंट प्लांट द्वारा पर्यावरण के नियमों का पालन नहीं किया जा रहा। इसके अलावा प्रदूषण नियंत्रण के लिए बोर्ड से प्राप्त सशर्त अनुमति का भी उल्लंघन किया जा रहा।
प्रदूषण कंट्रोल बोर्ड ने 7 दिन में प्रबंधन से मांगा जवाब
प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड को प्राप्त शिकायतों की जब जांच में इन तथ्यों के उजागर होने के बाद बोर्ड द्वारा एसीसी अडानी प्रबंधन कैमोर और अमहटा को नोटिस जारी कर एक सप्ताह में जवाब मांगा है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार जांच में पाया गया कि खदान क्षेत्र एवं प्लांट के परिवहन मार्गों में नियमित रूप से जल छिड़काव नहीं किया जा रहा जिससे सड़कों पर धूल के गुबार उड़ रहे और वायु प्रदूषण हो रहा जबकि शर्त के अनुसार एक अंतराल के बाद सड़कों पर सतत जल छिड़काव प्रक्रिया का सतत संचालन किया जाना है।
प्लांट से क्लिंकर खुले वाहन से रेलवे साइडिंग तक ले जाया जा रहा। जबकि नियमानुसार कच्चे माल और अन्य खनिजों का परिवहन कवर्ड वाहन से किया जाना चाहिए। प्लांट में वायु प्रदूषण रोकने उपकरण तो लगाए गए हैं पर रात्रि के समय इनका प्रभावी संचालन नहीं किये जाने से वायु प्रदूषण बढ़ रहा है।
मध्य्प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रीय कार्यालय द्वारा इस सम्बंध में नाराजगी व्यक्त करते हुए एसीसी अडानी प्रबंधन को नोटिस जारी किया गया है ।
जिसमें उल्लेख किया गया है कि आपके द्वारा पर्यावरणीय शर्तों का उल्लंघन किया जा रहा। प्रबंधन को शर्तों का पालन करते हुए सड़कों पर जल छिड़काव प्रकिया का सतत संचालन करने सहित जल और वायु प्रदूषण रोकने प्रभावी कदम उठाए जाने के निर्देश देते हुए 7 दिन के भीतर जवाब मांगा गया है।








