katniLatest

Polio: जिले में 23 जून को 1.73 लाख  बच्चों को पिलाई जाएगी पोलियो की दवा, 1 हजार 672 बूथ तैयार

Polio: जिले में 23 जून को 1.73 लाख  बच्चों को पिलाई जाएगी पोलियो की दवा

कटनी ।  बीते वर्षों की भांति शासन द्वारा इस वर्ष भी राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान चलाया जा रहा है ।जिसके तहत रविवार 23 जून को 0 से 5 वर्ष के जिले के एक लाख 73 हजार 469 बच्चों को पोलियो की दो बूंद दवाबूथ पर पिलायी जावेगी। कलेक्टर श्री अवि प्रसाद ने 5 वर्ष तक के बच्चों के पालकों और अभिभावकों से  अपील की,है कि वे अपने नजदीकी बूथ जाकर अपने बच्चे को पोलियो की दवा अवश्य पिलवायें।

बच्चों को पोलियो की दवा पिलाने साढ़े तीन हजार स्वास्थ्य कर्मियों की लगी ड्यूटी

पल्स पोलियों अभियान मे जिले के 0 से 5 वर्ष तक के कुल 1 लाख 73 हजार469 बच्चो को पोलियो की दवा पिलाने का लक्ष्य रखा गया है । कलेक्टर श्री प्रसाद के निर्देश पर सुविधा की दृष्टि से दवा पिलाने  कुल 1 हजार 672 बूथ बनाये गये है ।जिसमे 3 हजार 525 कर्मचारी कार्यरत रहेंगे। रविवार 23 जून  को प्रातः 8 बजे से शाम 5 बजे तक बूथ पर बच्चों को दो बूदं दवा पिलायी जावेगी। पोलियो से निजात पाने का एक मात्र साधन पोलियो की दवाई है। सभी अभिभावक अपने 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों को पोलियो की दो बूंद दवाबूथ पर ले जाकर आवश्यक रूप से पिलवायें।

कलेक्टर श्री प्रसाद ने  समस्त कटनीवासियों से अपील की है कि अपने 0 से 5 वर्ष के बच्चो को बूथ मे ले जाकर पोलियो की दो बूंद दवा आवश्यक रूप से पिलवायें एवं कटनी जिले के साथ सम्पूर्ण भारत को पोलियो से मुक्त रखे जाने हेतु अपना सहयोग प्रदान करे।

फोटो-05

क्रमांक-2142/213

कलेक्टर श्री प्रसाद ने तीन आदतन अपराधियों को जिले की राजस्व सीमाओं से 6 माह की अवधि तक किया निष्कासित

कटनी ( 17 जून ) –कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी अवि प्रसाद ने गंभीर आपराधिक कृत्यों में लिप्त जिले के तीन आदतन अपराधियों के विरुद्ध मध्यप्रदेश राज्य सुरक्षा अधिनियम के तहत कार्यवाही करते हुए कटनी जिले की राजस्व सीमाओं से 6 माह की अवधि के लिए निष्कासित कर दिया है।

कलेक्टर श्री प्रसाद ने तीन आदतन अपराधियों के विरुद्ध कार्रवाई पुलिस अधीक्षक के प्रतिवेदन के आधार पर किया है। जिला दंडाधिकारी श्री प्रसाद ने दुर्गेश निषाद उम्र 24 वर्ष निवासी जगमोहन दास वार्ड कटनी के विरुद्ध वर्ष 2019 से मार्च 2024 तक कुल 7आपराधिक प्रकरण दर्ज होने और क्षेत्र में गुंडागर्दीगाली-गलौजअनुसूचित जातिजनजाति वर्ग के लोगों को जातिगत रूप से अपमानित करने जैसे मामलों और दुर्गेश के आचरण में सुधार नहीं होने के कारण लोक शांति के नजरिए से जिले की सीमाओं से 6 माह के लिए निष्कासित किया है। इसी प्रकार राजेश यादव उम्र 26वर्ष निवासी पटना थाना बाकल के विरुद्ध बाकल थाना में आबकारी एक्ट के 6प्रकरण दर्ज है। इसलिए राजेश को भी 6 माह के लिए जिले की राजस्व सीमाओं से निष्कासित किया गया है। कलेक्टर ने अतुल उर्फ विकास वंशकार उम्र 20 वर्ष निवासी झर्रा टिकुरिया फारेस्टर वार्ड थाना रंगनाथ नगर के विरुद्ध वर्ष 2021 से वर्ष 2023 तक 4 मामले पंजीबद्ध हुए हैं।

इन तीनों अपराधियों के आचरण में सुधार नहीं होने और क्षेत्र की शांति भंग होने की संभावना के मद्देनजर इन्हें कलेक्टर श्री प्रसाद ने जिले की राजस्व सीमाओं से निष्कासित कर दिया है।

जिला दण्डाधिकारी  श्री प्रसाद ने तीनों अपराधियों क्रमशः दुर्गेश निषादराजेश यादव और अतुल उर्फ विकास वंशकार के आपराधिक कृत्यों को देखते हुए मध्यप्रदेश राज्य सुरक्षा अधिनियम  के अंतर्गत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुये इन तीनों व्यक्तियों को कटनी जिले की राजस्व सीमाओं तथा समीपवर्ती जबलपुरमैहरदमोहपन्ना एवं उमरिया की राजस्व सीमाओं से 6 माह की अवधि के लिये निष्कासित किया है। निष्कासन  अवधि में कलेक्टर न्यायालय में लिखित अनुमति के बिना उल्लेखित क्षेत्र में प्रवेश न करें। लेकिन यदि इन तीनों के विरूध्द कोई प्रकरण कटनी जिले के किसी  दाण्डिक न्यायालय में चल रहा है तो वह नियत पेशी पर न्यायालय में उपस्थित हो सकेगा ।परंतु इसके पूर्व इन तीनों को संबंधित पुलिस थाना को लिखित में सूचना देनी होगी तथा पेशी होने के तुरंत पश्चात इस न्यायालय के आदेश का पालन करना होगा।

फोटो-06

क्रमांक-2143/214

प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले युवाओं के लिए कलेक्टर श्री प्रसाद की एक और सौगात

चौप्टर बड़वारा का 1 जुलाई और चौप्टर स्लीमनाबाद का 16 जुलाई से शुभारंभ

भारत निर्माण कोचिंग बड़वारा में प्रवेश हेतु 18 जून तथा स्लीमनाबद हेतु 25 जून से भरे जायेगे रजिस्ट्रेशन फार्म

कटनी (17 जून) – जिले के युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने के लिए कटनी शहर मे भारत निर्माण कोचिंग शुरू करने के प्रणेता और सूत्रधार कलेक्टर श्री अवि प्रसाद की पहल पर अब बड़वारा और स्लीमनाबाद क्षेत्र के युवाओं के सपनों को पंख देने और भविष्य को संवारने हेतु अब जिला प्रशासनअल्ट्राटेक कम्युनिटी वेलफेयर फाउंडेशन बिरला व्हाइट कंपनी और महाकौशल रिफ्रेक्ट्रीज प्राईवेट लिमिटेड के सहयोग से अब बड़वारा में 1 जुलाई और स्लीमनाबाद मे 16 जुलाई 2024 से भारत निर्माण कोचिंग की जिले की दो और शाखाएं खुलने जा रही है। इन्हे मिलाकर जिले में अब भारत निर्माण कोचिंग की चार शाखाएं हो जाएगीं। कटनी और कैमोर मंे पूर्व से ही भारत निर्माण कोचिंग की शाखाओं में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारियां कराई जा रहीं है।

बड़वारा एवं स्लीमनाबाद क्षेत्र के युवाओं में नेतृत्व क्षमता के विकास और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कराकर अपनी प्रतिभा का परचम फहराने की दक्षता प्रदान करने के उद्देश्य से बड़वारा मे जहां अल्ट्राटेक कम्युनिटी वेलफेयर फाउंडेशन बिरल व्हाईट कंपकनी ने निःशुल्क भारत निर्माण कोचिंग शुरू करने मे रूचि दिखाई थी। वहीं स्लीमनाबाद में महाकौशल रिफेक्ट्रीज प्रबंधन ने भी निःशुल्क भारत निर्माण कोचिंग प्रारंभ करने मे मंशा जाहिर की थी।

ये पाठ्यक्रम होंगे संचालित

भारत निर्माण कोचिंग में मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग के अलावा कर्मचारी चयन आयोगरेल्वेबैंकिंगइंस्पेक्टर आदि एक दिवसीय प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी हेतु विषय विशेषज्ञों द्वारा मार्गदर्शन प्रदान किया जायेगा। बताते चलें कि कटनी भारत निर्माण कोचिंग संस्थान में कलेक्टर श्री प्रसाद ने समय- समय पर पहुंचकर छात्रों और युवाओं का मार्गदर्शन करते रहे हैं। उन्होंने यहां के छात्रों से जीवन्त संवाद कर कोचिंग के लिए आवश्यक पुस्तकें भी मुहैया कराई है।

प्रवेश हेतु पंजीयन फार्म

जिले के छात्रों और युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कराने के उद्देश्य से कलेक्टर अवि प्रसाद के प्रयासों से बड़वारा में संचालित होने वाली भारत निर्माण कोचिंग में प्रवेश पंजीयन हेतु 18 जून से 27 जून तक प्रातः 11 बजे से शाम 4 बजे तक शासकीय महाविद्यालय बड़वारा में रजिस्ट्रेशन फार्म जमा किये जा सकेंगे।

            जबकि जिला प्रशासन कटनी और महाकौशल रिफैक्ट्रीज प्राईवेट लिमिटेड के सहयोग से स्लीमनाबाद में संचालित होने वाली भारत निर्माण निःशुल्क कोचिंग चौप्टर स्लीमनाबाद में प्रवेश पंजीयन हेतु 25 जून से शासकीय महाविद्यालय स्लीमनाबाद में रजिस्ट्रेशन फार्म प्राप्त किये जा सकेंगे।

आवश्यक दस्तावेज

भारत निर्माण कोचिंग में प्रवेश हेतु रजिस्ट्रेशन फार्म के साथ शैक्षणिक योग्यता की अंकसूची की छायाप्रतिआधार कार्ड की छायाप्रति के साथ पासपोर्ट साईज के दो फोटो संलग्न करना अनिवार्य होगा।

निर्धारित योग्यता

            भारत निर्माण कोचिंग मे प्रवेश हेतु मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग की प्रतियोगी परीक्षाकर्मचारी चयन आयोगरेल्वेबैंकिंग आदि एक दिवसीय परीक्षाओं में प्रवेश के लिए न्यूनतम कक्षा 12वीं पास या उससे अधिक शैक्षणिक योग्यता के विद्यार्थी प्रवेश पा सकेंगे।

संपर्क नंबर

बड़वारा में भारत निर्माण कोचिंग में प्रवेश सहित अन्य जानकारी  के संबंध में मोबाइल नंबर 7987959178 तथा 9329313329 एवं 9893073801 पर संपर्क किया जा सकता है।

बड़वारा और स्लीमनाबाद में संचालित कोचिंग संस्थान में प्रवेश हेतु सभी छात्रों को पंजीयन फार्म भरना अनिवार्य होगा। छात्रों की संख्या निश्चित सीट से ज्यादा होगीतो लिखित परीक्षा के आधार पर मेरिट के आधार पर छात्रों का चयन किया जायेगा।

फोटो –07,08

क्रमांक-2144/215

कुटेश्वर चूना पत्थर खदानभिलाई इस्पात संयंत्र उपक्रम द्वारा सीएसआर गतिविधियों के तहत किये गए कई विकास कार्य

कटनी (17 जून) – भारतीय इस्पात प्राधिकरणकुटेश्वर चूना पत्थर खदानभिलाई इस्पात संयंत्र एक सार्वजनिक क्षेत्र का उपक्रम है और एक महारत्न कंपनी परिधीय गांवों के बुनियादी ढांचे के विकास के लिए सीएसआर के तहत काम करने के लिए समर्पित है। कुटेश्वर चूना पत्थर खदान अपने परिधीय अंतर्गत आने वाले ग्रामों में रहने वाले लोगों के जीवन के उत्थान और उन्हें आजीविका प्रदान करने के लिए विभिन्न कार्य करती है।

            कुटेश्वर चूना पत्थर खदान द्वारा अपनी कॉर्पाेरेट सामाजिक जिम्मेदारी का निर्वहन करते हुए किये गए महत्पूवर्ण कार्याे के तहत 1 करोड़ 20 लाख रूपये की लागत से   बाणसागर कॉलोनी से माइंस चेक पोस्ट तक सड़क की मरम्मत के कार्य सहित ग्राम कोनिया में 0.8 किमी लंबाई की सड़क का मरम्मत कार्य किया गया है। इसके अतिरिक्त इस उपक्रम के माध्यम से 9 लाख रूपये का व्यय किया जाकर एलिम्को एवं अन्य एजेंसियों के माध्यम से कृत्रिम अंगों के उपकरण का वितरण किया गया है।

उपक्रम के माध्यम से सीएसआर गतिविधियों के तहत कराये गए कार्याे में शासकीय महाविद्यालय बरही में 10 लाख रूपये की लागत से खेल मैदान का विकास कार्यडीएवी सेंटेनरी पब्लिक स्कूल को 1 करोड़ 60 लाख रुपये की वित्तीय सहायता प्रदान करनाग्राम गैरतलाई और कोनिया गांव में तालाबों में 16 लाख 37 हजार रुपये की लागत से पानी की आपूर्ति कारना सहित परिधीय सीमान्तग्रत आनें वाले गांवों में 4 लाख 39 हजार रुपये की लागत से मुफ्त स्वास्थ्य जांचदवा वितरण और मलेरिया रोधी दवा का छिड़काव आदि का कार्य शामिल है।

कुटेश्वर चूना पत्थर खदान भविष्य में भी अपने परिधीय गांवों के निवासियों के जीवन की गुणवत्ता में सुधार के लिए कॉर्पाेरेट सामाजिक जिम्मेदारी के तहत अपनी ग्रामीण विकास योजना के तहत प्रतिबद्ध से कार्य करने हेतु कहा गया है।

 

Back to top button