Site icon Yashbharat.com

चाका में पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में मारपीट, पुलिस ने दर्ज किया काउंटर मामला 

IMG 20241218 WA0017 1

कटनी(YASH BHARAT.COM)। कुठला थाना अंतर्गत ग्राम चाका में सोमवार को दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। इस विवाद में दोनों पक्षों के कई लोग घायल हुए हैं। पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायतों के आधार पर काउंटर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्रथम पक्ष के फरियादी रघुबीर सिंह (25 वर्ष) ने पुलिस को बताया कि 19 जनवरी की सुबह करीब 9 बजे अर्जुन सिंह, बीरेन्द्र सिंह और सतेन्द्र सिंह ने एक राय होकर गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर आरोपियों ने मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। इस हमले में राम खिलावन, खूब सिंह और बलराम सिंह घायल हुए हैं। वहीं, दूसरे पक्ष से सतेन्द्र सिंह (40 वर्ष) ने मामला दर्ज कराते हुए बताया कि उसी समय खूब सिंह, रघुबीर सिंह, बलराम सिंह और दीप उर्फ अन्नू ने उन पर हमला कर दिया। इस मारपीट में वीरेन्द्र सिंह और सतेन्द्र सिंह को चोटें आई हैं। पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर भारतीय न्याय संहिता धारा 296(ए), 115(2), 351(3) व 3(5) के तहत काउंटर मामला दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।

Exit mobile version