अजब गजबFEATURED

पुलिस की रेड बनी उल्टा जाल, स्पा मालिक और स्टाफ ने कानून को ठेंगा दिखाया

पुलिस की रेड बनी उल्टा जाल, स्पा मालिक और स्टाफ ने कानून को ठेंगा दिखाया

पुलिस की रेड बनी उल्टा जाल, स्पा मालिक और स्टाफ ने कानून को ठेंगा दिखाया, एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां पुलिस की रेड के दौरान ही पुलिसकर्मी खुद फंस गए। सूचना मिली थी कि शहर के एक स्पा सेंटर में अनैतिक गतिविधियां हो रही हैं। रेड के लिए पहुंची टीम को जैसे ही अंदर प्रवेश मिला, स्पा संचालक ने मुख्य शटर बाहर से लॉक कर दिया और स्टाफ के साथ पिछले रास्ते से फरार हो गया।

पुलिस की रेड बनी उल्टा जाल, स्पा मालिक और स्टाफ ने कानून को ठेंगा दिखाया

पुलिस ने पास की बिल्डिंग की मदद से अंदर प्रवेश किया, लेकिन आरोपियों ने निकास द्वार को भी बंद कर दिया। इस वजह से महिला पुलिसकर्मी सहित चार मुलाजिम करीब डेढ़ घंटे तक अंदर ही फंसे रहे।

आखिरकार, बाहर मौजूद टीम ने सीढ़ी लगवाई और खिड़की के रास्ते फंसे हुए पुलिसकर्मियों को सुरक्षित बाहर निकाला। थाना-7 पुलिस ने बताया कि स्पा संचालक और कर्मचारियों ने कानून का उल्लंघन किया है। सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और आरोपियों की पहचान कर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Back to top button