Site icon Yashbharat.com

सपा नेता ए के खान सहित चार पर पुलिस ने दर्ज की एफआईआर, पडुआ सरपंच की शिकायत पर हुई कार्रवाई

IMG 20250722 WA0063 2

कटनी(यशभारत.काम)। माधवनगर थाना क्षेत्र की झिझरी पुलिस चौकी के अंतर्गत ग्राम पडुआ में 24 जुलाई की शाम 5 बजे के लगभग शासकीय कार्य में बाधा डालते हुए सार्वजनिक दीवार गिराने के मामले में पुलिस सपा नेता ए. के. खान सहित चार लोगों पर मामला दर्ज किया है। पुलिस ने यह कार्रवाई ग्राम पंचायत पडुआ सरपंच रेखा बाई पटेल की शिकायत पर की है। पुलिस ने ग्राम पडुआ निवासी महेश यादव पिता बैसाखू यादव, भारत पिता माधव यादव, रामसजीवन पिता भारत यादव और पीरबाबा निवासी सपा नेता ए.के.खान के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता की धारा 132 व लोक संपत्ति नुकसान निवारण अधिनियम 1984 की धारा 3 के तहत मामला दर्ज किया है।

 

 

Exit mobile version