jabalpur

PNB Scam: नीरव मोदी का जबलपुर कनेक्शन, एक करोड़ की संपत्ति होगी जब्त

पंजाब नैशल बैंक (PNB) घोटाले के मुख्य आरोपी नीरव मोदी के चाचा मेहुल चौकसी के स्वामित्व वाले गीतांजलि समूह पर देशभर मे प्रवर्तन निदेशालय अपना शिकंजा लगातार कस रही है.

इसी क्रम में सोमवार देर रात ईडी की टीम जबलपुर के सदर स्थित गीतांजलि ज्वेल्स शोरूम पहुंची और छापेमार कार्यवाही की. यह कार्यवाही मंगलवार को भी जारी रही.

चार सदस्यीय टीम के साथ पहुंची ईडी ने शोरूम मे स्टॉक समेत तमाम महत्वपूर्ण जानकारियां जुटाई हैं. सूत्रों के मुताबिक टीम शोरूम मे मौजूद स्टॉक का आंकलन कर रही है जिसकी कीतम करीब एक करोड़ से अधिक मानी जा रही हैं.

पिछली कार्यवाहियों पर नज़र दौड़ाई जाए तो ईडी द्वारा स्टॉक को सीज़ किया जा रहा है. ऐसे में अनुमान है कि यहां भी स्टॉक का आंकलन कर ईडी उसे सीज कर लेगी. हालाकि देर रात से जारी कार्यवाही से मीडिया को दूर रखा गया है.

Leave a Reply

Back to top button