Latest

PM Ujjwala Yojana Application: मुफ्त एलपीजी कनेक्शन के लिए कैसे करें अप्लाई, यहाँ जानें पात्रता, आवश्यक दस्तावेज और आवेदन की प्रोसेस

PM Ujjwala Yojana Application: मुफ्त एलपीजी कनेक्शन के लिए कैसे करें अप्लाई, यहाँ जानें पात्रता, आवश्यक दस्तावेज और आवेदन की प्रोसेस। सरकार द्वारा गरीब परिवारों को मुफ्त एलपीजी कनेक्शन प्रदान करने के लिए भारत सरकार ने प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना (PMUY) का शुभारम्भ किया था. इस योजना के तहत, लाभार्थी को मुफ्त एलपीजी कनेक्शन के साथ एक मुफ्त एलपीजी चूल्हा और एक सिलेंडर भी दिया जाता है. ये योजना ऐसे परिवारों के लिए काफी मददगार साबित होती है जो गरीबी रेखा के नीचे जीवन यापन करने को मजबूर हैं. इस योजना में ऑनलाइन भी आवेदन किया जा सकता है. आइये जानते है इस योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन करने के लिए, आपको किन स्टेप्स को फॉलो करना पड़ेगा.

पात्रता मानदंड (PM Ujjwala Yojana Online Application)

आवेदक एक महिला होनी चाहिए. जिसकी आयु 18 वर्ष से अधिक होनी चाहिए. आवेदक के परिवार की वार्षिक आय ग्रामीण क्षेत्रों में ₹1 लाख से कम और शहरी क्षेत्रों में ₹2 लाख से कम होनी चाहिए. आवेदक के परिवार के पास पहले से कोई LPG कनेक्शन नहीं होना चाहिए.

ये भी पढ़े: Russian Occupied Donetsk: दि‍ल दहलाने वाली खबर, रूस के कब्जे वाले दोनेत्स्क में भीषण गोलीबारी, 25 लोगों की मौत, कई घायल

आवश्यक दस्तावेज

आवश्यक दस्तावेज की बात करे तो, इसके आवेदक का आधार कार्ड, आवेदक के परिवार के सदस्यों के आधार कार्ड.
आवेदक का बैंक खाता पासबुक, आवेदक का निवास प्रमाण पत्र की आवश्यकता होती है.

ऑनलाइन आवेदन करने के लिए इन इन स्टेप्स को करे फॉलो

आप PMUY के लिए ऑफलाइन भी आवेदन कर सकते हैं. इसके लिए, आपको अपने क्षेत्र के नजदीकी LPG डिस्ट्रीब्यूटर से संपर्क करना होगा. PMUY के लिए ऑनलाइन आवेदन करने के लिए, आपको इन स्टेप्स को फॉलो करना पड़ेगा. आइये जानते है.

  • 1.PMUY की आधिकारिक वेबसाइट https://www.pmuy.gov.in/ पर जाएं.
  • “Apply for New Ujjwala 2.0 Connection” लिंक पर क्लिक करें.
  • अपना आधार कार्ड नंबर और आधार से लिंक मोबाइल नंबर दर्ज करें.
  • “Send OTP” बटन पर क्लिक करें.
  • अपने मोबाइल पर प्राप्त ओटीपी दर्ज करें.
  • अपना नाम, पता, और अन्य आवश्यक जानकारी भरें.
  • अपनी सहमति देकर “Submit” बटन पर क्लिक करें.

    ये भी पढ़े: Turmeric Cultivation: हल्दी की खेती से होगा तगड़ा मुनाफा, यहाँ जाने उत्पादन और आमदनी 

लाभार्थी को मिलते हैं ये लाभ

PMUY के तहत, लाभार्थी को निम्नलिखित लाभ मिलते हैं। जिसमे लाभार्थी को मुफ्त में एलपीजी कनेक्शन दिया जाता है. लाभार्थी को मुफ्त में एक एलपीजी चूल्हा दिया जाता है. और मुफ्त में एक एलपीजी सिलेंडर दिया जाता है. PMUY  योजना एक महत्वपूर्ण योजना है जो गरीब परिवारों को स्वच्छ और सुरक्षित ईंधन प्रदान करने में मदद करती है.

Back to top button